BWF Super 100: भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांशी वालीशेट्टी ने रोमांचक फाइनल मैच में हमवतन तस्नीम मीर को हराकर अल ऐन मास्टर्स में महिला एकल वर्ग का अपना पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 खिताब जीत लिया है। इस मैच में तेलंगाना की 18 वर्षीय खिलाड़ी श्रेयांशी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार खेल दिखाते हुए 49 मिनट तक चले मैच में 15-21, 22-20, 21-7 से जीत हासिल कर ली।
श्रेयांशी वालीशेट्टी ने जीता खिताबी मैच :-
भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांशी वालीशेट्टी ने बीते रविवार को तीन गेम तक चले रोमांचक फाइनल मैच में अपने देश की साथी खिलाड़ी तस्नीम मीर को हराकर अल ऐन मास्टर्स में महिला एकल वर्ग का अपना पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 खिताब जीत लिया है। इसके अलावा श्रेयांशी पुलेला गोपीचंद अकादमी में ट्रेनिंग लेती हैं।

तेलंगाना की इस 18 वर्षीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांशी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए और मैच में अपना संयम दिखाते हुए 49 मिनट तक चले ख़िताबी मैच में 15-21, 22-20, 21-7 से जीत हासिल की है। जबकि इसके अलावा हरिहरन अम्साकरुनन और एम आर अर्जुन की युगल जोड़ी ने 35 मिनट तक चले पुरुष युगल फाइनल में इंडोनेशिया के रेमंड इंद्र और निकोलस जोआक्विन को 21-17, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
खिताब जीतने के बाद बोली श्रेयांशी :-
इस खिताबी मैच को जीतने के बाद श्रेयांशी ने यूएई बैडमिंटन महासंघ से कहा कि, “मेरे लिए आज का दिन काफी मुश्किल था। इस मैच में मैंने काफी धीमी शुरुआत की थी। इस मैच में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती थी । क्योंकि मैं इस साल फाइनल में कई मैच हार गई थी। तभी तो मैं नर्वस नहीं थी, लेकिन मैच से पहले बहुत ज्यादा उत्साहित होने से गलतियां कर बैठती हूं।
लेकिन इस मैच में मैंने आज शांत रहने की कोशिश की। वहीं साल 2023 से मैं गोपीचंद अकादमी में ट्रेनिंग ले रही हूं। हम पीवी सिंधू सहित सीनियर खिलाड़ियों को अकादमी में ट्रेनिंग लेते हुए देखते हैं। इसके अलावा मुझे सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए एक साल हो गया है। अब मेरा लक्ष्य अपनी रैंकिंग में सुधार करना है। वहीं इस मैच में शुरुआती गेम में श्रेयांशी ने चार अंक की बढ़त गंवा दी थी। जबकि तस्नीम ने 14-9 की बढ़त हासिल करने के बाद पहला गेम अपने नाम कर लिया था।

इसके बाद दूसरे गेम में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इसके बाद इस मैच में श्रेयांशी ने 1-4 से वापसी करते हुए 17-14 की बढ़त बना ली। वहीं तस्नीम ने भी मुकाबले में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत की थी। लेकिन श्रेयांशी ने अपना धैर्य बनाए रखा और मुकाबले को निर्णायक गेम तक ले गईं। इसके बाद अपनी इसी लय को जारी रखते हुए श्रेयांशी ने तीसरे गेम में बढ़त बना ली। इस मैच में तस्नीम ने कुछ देर के लिए 6-5 की बढ़त बना ली थी। लेकिन इसके बाद वह पिछड़ गईं और श्रेयांशी ने 15 अंक की बढ़त बनाकर शानदार अंदाज में खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

