Wednesday, February 11

World Championships: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चीन की वांग झी यी को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की स्टार खिलाड़ी ने महिला एकल वर्ग के मुकाबले में वांग झी को 21-19, 21-15 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची सिंधु :-

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चीन की वांग झी यी को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

PV Sindhu
PV Sindhu

इस प्री क्वार्टर फाइनल मैच में भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू ने बीते दिन महिला एकल वर्ग के मुकाबले में वांग झी को 21-19, 21-15 से हराया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनलमें भी प्रवेश कर लिया है। वहीं इस मैच में खेलते हुए 15वें रैंकिंग की सिंधू ने केवल 48 मिनट में प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर अपने नाम कर लिया।

PV Sindhu
image source via getty images

इससे पहले साल 2019 में पी वी सिंधु इस विश्व खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा पांच बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता सिंधू ने अपने शुरुआती गेम में आक्रामक शुरुआत की और 21-19 से इस गेम को जीतकर अपने नाम किया। वहीं इस दौरान चीन की दिग्गज खिलाड़ी काफी बेदम नजर आईं।

pv sindhu
pv sindhu

इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने दूसरे गेम में भी अपनी लय बरकरार रखते हुए मैच अपने नाम करके चीनी खिलाड़ी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 3-2 कर लिया है। इसके अलावा अन्य मैच में भारत के ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो ने भी हांगकांग की विश्व में पांचवें नंबर की जोड़ी तांग चुन मान और त्से यिंग सुएट को 63 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21, 21-12, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Dhruv Kapila and Tanisha Crasto
Dhruv Kapila and Tanisha Crasto

इससे पहले भारत की स्टार जोड़ी ने आयरलैंड के जोशुआ मैगी और मोया रयान को केवल 35 मिनट में ही हरा दिया था। इस मैच में भारतीय जोड़ी ने आयरिश जोड़ी को 21-11, 21-16 से हराया था। वहीं इस मैच में उन्होंने एक गेम से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मौजूदा एशियाई चैंपियन जोड़ी को पराजित किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version