Tuesday, June 16

Asia Cup 2025 : बिहार के राजगीर में पहली बार हीरो एशिया कप (मेन्स) प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले हैं। इसमें कुल आठ टीमें भारत, जापान, कजाकिस्तान, चीन, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश एवं चीनी ताइपे भाग लेने वाली हैं। ये सभी टीमें इस प्रतियोगिता में एक दूसरे से भिड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं।

आज से शुरू होगा हीरो एशिया हॉकी कप :-

बिहार राज्य आज इतिहास रचने जा रहा है। क्यूंकि आज बिहार के राजगीर में पहली बार हीरो एशिया कप (मेन्स) प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें एशिया की कुल आठ टीमें एक दूसरे से भिड़ने को पूरी तरह से तैयार है। इनमें एशिया की कुल आठ टीम भारत, जापान,कजाकिस्तान,चीन,मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश एवं चीनी ताइपे शामिल है।

INDIAN HOCKEY TEAM
INDIAN HOCKEY TEAM

इस टूर्नामेंट में आज का पहला मुकाबला मलेशिया बनाम बांग्लादेश के बीच सुबह 9:00 से शुरू होगा। जबकि दिन का दूसरा मैच 11:00 बजे से कोरिया बनाम चीनी ताइपे के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दिन का तीसरा मैच 1:00 बजे जापान बनाम कजाकिस्तान के बीच होगा। जबकि आज के दिन का चौथा मुकाबला 3 बजे से भारत बनाम चीन के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की महत्ता इसलिए और भी बढ़ जाती है, क्योंकि विजेता टीम को विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश का अधिकार भी मिल जाएगा।

टूर्नामेंट प्रारूप और टीमों का विभाजन :-

hockey stedium
hockey stedium

इस बार यह टूर्नामेंट 10 दोनों तक खेला जाने वाला है। इसमें कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट को दो पूल में विभाजित किया गया है। इस बार पूल ए में भारत के साथ जापान, चीन और कजाकिस्तान की टीम हैं। जबकि पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन :-

nitish kumar
nitish kumar

आज भले ही हीरो एशिया कप की शुरुआत सुबह 9:00 बजे से मलेशिया बनाम बांग्लादेश के मैच के साथ शुरू हो जाएगी। लेकिन इसका औपचारिक उद्घाटन बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारत बनाम चीन के बीच 3 बजे से शुरू होने वाले मुकाबले के पहले 2 बजकर 45 मिनट पर करेंगे।

मेजर ध्यानचंद के सम्मान में प्रतियोगिता का आयोजन :-

आज 29 अगस्त है यानी कि आज का दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिवस है। उन्हीं के जन्मदिन की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। तभी तो आज उनके सम्मान में ही हीरो हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत हो रही है।

सभी मैचों का समय :-

29 अगस्त – सुबह नौ बजे मलेशिया बनाम बांग्लादेश, 11 बजे कोरिया बनाम चीनी ताइपे, एक बजे जापान बनाम कजाकिस्तान और तीन बजे भारत बनाम चीन।

30 अगस्त – दोपहर एक बजे बांग्लादेश बनाम चीनी ताइपे और तीन बजे कोरिया बनाम मलेशिया।

31 अगस्त – एक बजे चीन बनाम कजाकिस्तान और जापान बनाम भारत।

01 सितंबर – दोपहर 1.30 बजे बांग्लादेश बनाम कोरिया, 3.30 बजे मलेशिया बनाम चीनी ताइपे, 5.30 बजे चीन बनाम जापान और 7.30 बजे भारत बनाम कजाकिस्तान।

03 सितंबर – 2.30 बजे पांचवे से आठवे स्थान के लिए पूल ए के तीसरे व पूल बी के चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच। 5 बजे सुपर फोर पूल मैच। 7.30 बजे सुपर फोर पूल मैच।

04 सितंबर – 2.30 बजे पांचवे से आठवें स्थान के लिए पूल बी के तीसरे और पूल एक के चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच। 5 बजे सुपर फोर पूल मैच। 7.30 बजे सुपर फोर पूल मैच।

06 सितंबर – 2.30 बजे सातवें-आठवें स्थान के लिए मैच। 5 बजे सुपर फोर पूल मैच। 7.30 बजे सुपर फोर पूल मैच।

07 सितंबर – 2.30 बजे पांचवे-छठे स्थान के लिए मैच। 5 बजे तीसरे-चौथे स्थान के लिए। 7.30 बजे फाइनल।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version