US Open: अमेरिकी ओपन 2025 में अपने खिताब की रक्षा करने उतरी मौजूदा चैंपियन आर्यना सबालेंका ने दूसरे दौर में एक आसान जीत दर्ज की है। इस मैच में उन्होंने रूस की पोलिना कुदरमेतोवा को आर्थर ऐश स्टेडियम में 7-6, 6-2 से एक घंटे 36 मिनट में हराया है। इसके चलते हुए उन्होंने साल के चौथे और अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में लगातार 9वीं जीत भी दर्ज की है। वहीं इसी साल जनवरी में भी उन्होंने कुदरमेतोवा को हराकर ब्रिस्बेन इंटरनेशनल जीता था।
सबालेंका ने दर्ज की यूएस ओपन में लगातार नौवीं जीत :-
यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने ख़िताब की रक्षा करने उतरी बेलारूस की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और मौजूदा यूएस ओपन विजेता आर्यना सबालेंका ने दूसरे दौर में एक आसान जीत दर्ज की है। उनका यह दूसरा मैच आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला गया था।

इस मैच में उन्होंने रूस की पोलिना कुदरमेतोवा को एक घंटे 36 मिनट तक चले मैच में 7-6, 6-2 से हराया है। इसके अलावा यह बेलारूसी खिलाड़ी का साल के चौथे और अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में लगातार 9वीं जीत भी रही है। वहीं इससे पहले इसी साल जनवरी के महीने में भी उन्होंने कुदरमेतोवा को हराकर ब्रिस्बेन इंटरनेशनल का खिताब जीता था।
कार्लोस अल्कारेज भी आगे बढे :-
इसके अलावा साल 2022 के अमेरिकी ओपन चैंपियन विश्व नंबर-2 कार्लोस अल्कारेज ने इटली के माटिया बेलुची पर 6-1, 6-0, 6-3 से आसान जीत दर्ज की है। वहीं पिछले साल अल्कारेज दूसरे दौर में ही नीदरलैंड के वैन डे अंड्सशुल्प से हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने दूसरे दौर की बाधा को पार करते हुए तीसरे राउंड में अपनी जगह बना ली है।

इसके लावा उनकी यह पिछले 33 मैच में 32वीं जीत रही है। इसके बाद अब उनकी अगली भिड़ंत 32वें वरीय इटली के हो लुसियानो डार्डेरी से होने वाली है। जबकि 17वीं वरीय फ्रांसिस तियाफो ने अपने ही देश के डैन जूनियर को 6-4, 7-5, 6-7, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली है। इसके अलावा इटली की जैसमिन पाओलिनी ने 17 वर्षीय अमेरिकी कैरोलिन डोलहाइड को 6-3, 6-3 से हरा दिया है।
इस मैच में जीतने के चलते हुए पाओलिनी लगातार दूसरे साल इस ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर में पहुंची हैं।
टाउनसेंड-ओस्टायेंको में हुई खटपट :-
इसके अलावा दूसरे राउंड में अमेरिकी टाउनसेंड और लातविया की येलेना ओस्टापेंको के बीच तीखी बहस हुई। इस बीच युगल नंबर-। टाउनसेंड ने बताया कि ओस्टापेंको ने उन्हें अशिक्षित और निम्न स्तर कहा था। वहीं बाद में टाउनसेंड ने मैच को 7-5, 6-1 से जीत लिया है। इसके बाद फिर मैच के समाप्त होने के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक हुई।

इस मैच के ख़त्म होने के बाद टाउनसेंड ने कहा की, “उसने कहा कि मेरे पास कोई शिक्षा, कोई क्लास नहीं है,और देखना है कि हम अमेरिका के बाहर खेलते हैं तो क्या होता है। इसके बाद मैंने जवाब दिया, मैं उत्साहित हूं। इसके अलावा ओस्टापेंको ने बताया कि एक पॉइंट नेट कॉर्ड से मदद मिलने के दौरान टाउनसेंड ने सॉरी नहीं कहा था। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह अनादरपूर्ण था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







