Sunday, February 8

PV Sindhu: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कहा है कि महिला एकल बैडमिंटन में आक्रामक रैलियों की जगह अब कोर्ट पर ताकत की परीक्षा होने लगी हैं। इसी के चलते हुए यह साल उनके लिए ठीक नहीं रहा है। क्यूंकि इस साल वह इसमें चार बार पहले दौर से ही बाहर हो चुकीं हैं। इसके अलावा तीन बार उनको दूसरे दौर में हार कर बाहर होना पड़ा है।

अपने खेल में बदलाब कर रहीं है सिंधु :-

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का कहना है कि महिला एकल बैडमिंटन में आक्रामक रैलियों की जगह अब कोर्ट पर ताकत की परीक्षा होने लगी हैं। इसी के चलते हुए अब वह इस चुनौतीपूर्ण दौर में बदलती लय के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपने खेल में बदलाव कर रही हैं।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके अलावा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु के लिए यह साल भी अच्छा नहीं रहा है। क्यूंकि इस साल वह इसमें चार बार पहले दौर से ही बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा तीन बार उनको दूसरे दौर में हार कर बाहर होना पड़ा है।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके अलावा इस साल सिंधू बस जनवरी में इंडिया ओपन में क्वार्टर फाइनल में जगह बना पाई थी। इस बीच अब उन्होंने कहा कि, “महिला एकल स्पर्धा पूरी तरह बदल गई है। शुरू में इसमें आक्रामकता और तेज रैलियां होती थीं। लेकिन अब लंबी रैलियों से लंबे मैच के कारण खेल रक्षात्मक हो गया है।”

PV Sindhu
image source via getty images

इसके बाद उन्होंने कहा कि, “हम इस पर काम कर रहे हैं। विशेषकर हम रैलियों को जारी खने और शटल को कोर्ट में लंबे समय तक बनाए रखने में अधिक सयंमित हो गए हैं। इसके अलावा हमें खेल के बदलने के साथ हर बार बदलाव करने होते हैं। तभी तो अब मैं बतौर खिलाड़ी अपने खेल में बदलाव कर रही हूं। इसमें अभी समय लग सकता है। लेकिन हर बार ऐसा करना महत्वपूर्ण है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version