Monday, March 16

Badminton: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं इस बार महिला एकल में भारत की युवा तन्वी शर्मा ने लो सिन की चुनौती को 21-13, 21-19 से समाप्त करने में केवल 38 मिनट का समय लगा।

भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन :-

Tanvi Sharma
Tanvi Sharma

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और किदांबी श्रीकांत ने सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं तन्वी शर्मा ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में हांगकांग की लो सिन यान हैप्पी को सीधे गेम में हराया है। तभी तो महिला एकल में तन्वी को लो सिन की चुनौती को 21-13, 21-19 से समाप्त करने में केवल 38 मिनट का ही समय लगा।

उन्नति को मिली रक्षिता से कड़ी टक्कर :-

Unnati Hooda
Unnati Hooda

इसके बाद अब भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी का अगला मैच जापान की पांचवीं वरीय हिना अकेची से होगा। क्यूंकि उन्होंने भी दूसरे क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त सुंग शुओ युन को 21-8, 21-15 से हराया है। जबकि भारत की अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति को क्वार्टर फाइनल में अपनी हमवतन रक्षिता श्री संतोष आर से कड़ी टक्कर मिली। लेकिन फिर भी उन्नति ने 21-15, 13-21, 21-16 से जीत हासिल की। इसके बाद अब सेमीफाइनल में उन्नति का मुकाबला चौथी वरीय नेसलीहान एरिन से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने भी भारत की इशारानी बरुआ को 21-19, 13-21, 21-15 से हराया है।

मंजूनाथ से होगा श्रीकांत का सामना :-

इसके अलावा पुरुषों के एकल में श्रीकांत ने प्रियांशु राजावत के 21-14, 11-4 के स्कोर पर रिटायर होने से सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके बाद अब श्रीकांत का सामना मिथुन मंजूनाथ से होने वाला है क्यूंकि उन्होंने भी अपने क्वार्टर फाइनल मैच में मनराज सिंह को 21-18, 21-13 से हराया है। जबकि पुरुषों में शीर्ष वरीय सिंगापुर के जेसन तेह को जापान के मिनोरू कोगा से एक घंटे और पांच मिनट में 19-21, 21-12, 20-22 से हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके बाद अब जापान के कोगा सेमीफाइनल में हांगकांग के जेसन गुनावान से मैच खेलेंगे।

Kidambi Srikanth
image source via getty images

इसके अलावा महिला युगल में शीर्ष वरीयता प्राप्त गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी ने एर्सेटिन और नाज़लिकन इंसी की पांचवीं वरीय जोड़ी को 21-15, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि त्रिसा और हरिहरन अम्साकारुनन की मिश्रित युगल जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की अंदिका रामादियांस्याह और नोजोमी शिमिज़ु को 21-18, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version