Thursday, June 18

Uber Cup 2026: दक्षिण कोरिया महिला टीम ने शानदार टीम प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन चीन को 3-1 से हराकर तीसरी बार उबर कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं इससे पहले भी दक्षिण कोरिया की टीम ने कुआलालंपुर में साल 2010 और बैंकॉक में 2022 में भी यह ट्रॉफी जीत चुका है। तब भी उन्होंने इन दोनों बार चीन को ही हराया था। जबकि इस बार फोरम होरसेंस में भी खेलते हुए इस कोरियन टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए एक और यादगार जीत दर्ज की है।

दक्षिण कोरिया ने चीन को हराकर जीता खिताब :-

इस बार दक्षिण कोरिया की टीम ने बीते दिन रविवार को खेले गए फाइनल मैच के पहले मैच में शानदार शुरुआत की थी। तब इस मैच की शुरुआत वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी एन से-यंग के दमदार प्रदर्शन से हुई थी। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने वर्ल्ड नंबर 2 वांग झीयी को 21-10, 21-13 से हराकर मैच को जीता था। इसके चलते हुए तब दक्षिण कोरिया को शुरुआती बढ़त मिल गई। वहीं यह पहला मैच 47 मिनट तक चला था।

South Korean women badminton team
South Korean women badminton team

इसके बाद चीन की टीम ने कोरियन टीम पर तुरंत पलटवार किया। इसके चलते हुए चीन की तरफ से वर्ल्ड नंबर 1 डबल्स टीम की दमदार जोड़ी लियू शेंगशू और टैन निंग ने जियोंग ना-यून और ली सो-ही को 53 मिनट में 21-15, 21-12 से हरा दिया। इसके चलते हुए दोनों का स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इसके बाद फिर दूसरे सिंगल्स मैच को फिर से दक्षिण कोरिया की टीम ने जीत लिया। क्यूंकि तब वर्ल्ड नंबर 17 खिलाड़ी किम गा-यून ने शांत और असरदार खेल दिखाते हुए वर्ल्ड नंबर 4 खिलाड़ी चेन युफेई को 55 मिनट में 21-19, 21-15 से हरा दिया। इसके चलते हुए दक्षिण कोरिया की टीम खिताब के करीब पहुंच गई।

South Korean women badminton team
South Korean women badminton team

इसके बाद मैच में दोनों टीमों पर काफी दवाब बढ़ गया। क्यूंकि इस काफी अहम डबल्स मैच में दक्षिण कोरिया की बेक हा-ना और किम हे-जियोंग की जोड़ी ने काफी शानदार खेल दिखाते हुए चीन की जिया यिफान और झांग शुक्सियन से पहला गेम 16-21 से हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-10, 21-13 से जीत लिया। इसके चलते हुए दक्षिण कोरिया की टीम ने यह मैच 85 मिनट में जीत कर अपने नाम कर लिया।

South Korean women badminton team
South Korean women badminton team

इसके अलावा भारतीय पुरुष टीम ने थॉमस और उबर कप 2026 में ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपना अभियान समाप्त किया है। क्यूंकि बीते दिन शुक्रवार को होरसेंस में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत को फ्रांस के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि साल 2022 की चैंपियन भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। लेकिन सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा था। क्यूंकि उनके शीर्ष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन को कोहनी की चोट के कारण मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version