Wednesday, February 18

Top-5 rich Basketball Players: बास्केटबॉल का सिर्फ अमेरिका या कनाडा में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बड़ी शान के साथ खेला जाने वाला खेल है। लोकप्रियता के मामले में शीर्ष होने के कारण इस खेल में व इसके खिलड़ियों में जमकर पैसा लगाया जाता है। अगर बात करें बास्केटबॉल के शुरुआत की तो माना जाता है कि साल 1891 में एक जिम टीचर के द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी और अब दुनिया भर में इसको देखा व खेला जाता है। दुनिया भर में इसके कई टूर्नामेंट आयोजित होते हैं। वर्तमान समय में इसकी सबसे बड़ी लीग अमेरिका की नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन को माना जाता है। जिस कि आप NBA के नाम से जानते हैं। हांलाकि हिदुंस्तान में इस लीग को ज्यादा महत्व ना हो लेकिन आज ये दुनिया की तीसरी सबसे अमीर लीग है। जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है। इस खेल में जमकर पैसा बरसाया जाता है तो ऐसे में जाहिर सी बात है कि इसके खिलाड़ी भी काफी अमीर होंगे। इसी कड़ी में आइए जान लेते ही आखिर वो कौन से टॉप 5 बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं जो अमीरी के मामले में सबसे आगे हैं।

Basketball Stadium
Photo Source: Twitter

माइकल जॉर्डन 

इस नाम से तो दुनिया का हर शख्स वाकिफ है। इसके पीछे की वजह ये है कि माइकल जॉर्डन बास्केटबॉल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अलावा इस खेल के जरिए कमाई के मामले में भी वो सबसे आगे हैं। वैसे तो माइकल जॉर्डन ने बास्केटबॉल से संन्यास ले लिया है, लेकिन अब भी उन पर धनवर्षा की कोई कमी नहीं हुई है। आज भी उनके बास दुनिया के नामी ब्रैंड्स की डील है। ये ही कारण है कि जॉर्डन की नेट वर्थ 1.5 बिलियन डॉलर यानी 1163 करोड़ रुपये है।

जूनियर ब्रिजमैन 

जूनिय ब्रिजमैन वर्तमान में व्यापारी के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले ये एक मशूहर एनबीए के स्टार खिलाड़ी हुआ करते थे। साल 1999 में उनको विस्ककॉन्सिन एथलेटिक के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। वर्तमान समय में वो दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बास्केटबॉल खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 600 मिलियन डॉलर है जो कि 465 करोड़ रुपये होती है।

मैजिक जॉनसन

एनबीए टीम लॉस एंजिलिस के लिए खेलने वाले बास्केटबॉल खिलाड़ी मैजिक जॉनसन अब रिटायर हो चुके हैं। अब वे बिजनेस के फील्ड में हैं। जॉनसन की स्टारबक्स, फ्राइडेज और 24 आवर फिटनेस के साथ पार्टनरशिप है। वर्तमान में उनकी नेटवर्थ 600 मिलियन डालकर के आसपास है। जो कि ब्रिजमैन की तरह ही करीब 465 करोड़ रुपये है।

लेब्रॉन जेम्स 

लेब्रॉन जेम्स बास्केटबॉल के मैदान में अपनी कमाल के खेल कोशल के लिए जाने जाते हैं। उनके किंग जेम्स के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान समय में जेम्स लॉस एंडिलिस लेकर्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। इससे पहले साल 2019 में वो क्लीवलैंड केवेलियर्स से साथ भी जुड़े थे। उनकी नेट वर्थ 440 मिलियन डॉलर के करीब है। जो भी भारतीय रुपये के मुताबिक 341 करोड़ रुपये है।

शकील ओ नील

शकील ओ नील को बास्केटबॉल में अब तक का सबसे बेहतर सेटंर्स का खिलाड़ी माना जाता है। एक वक्त में वो कोबे ब्रायंट के लिए खेलते थे। हांलाकि अब शकील रिटायर हो चुके हैं। वर्तमान समय में शकील ओ नील की नेट वर्थ 400 मिलियन डॉलर यानी 310 करोड़ रुपये के आसपास है।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version