बॉस्केटबॉल वैसे तो सबसे अमेरिका में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला खेल है कि लेकिन इसकी लोकप्रियता में चार चांद NBA ने लगाया है। NBA अमेरिका की बॉस्केटबॉल संस्था है। जिसका पूरा नाम नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन है। एनबीए ने बॉस्केटबॉल की सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं किया है, बल्कि इसको विश्व पटल तक पहुंचाने का भी काम किया है। बास्केटबॉल यूरोपिय देखों में काफी हद तक लोकप्रिय खेल माना जाता है। बच्चे हो, जवान हो या फिर उम्रदराज लोग ही क्यों ना हर किसी कि इस खेल के प्रति दिवानगी देखते ही बनती है।
एक हिसाब से आप मान सकते है कि जिस तरह से हमारे देश में क्रिकेट को सबसे ज्यादा देखा व खेला जाता है, ठीक उसी प्रकार से अमेरिका के लोगों में बॉस्केटबॉल सबसे ज्यादा रोमांच वाला खेल माना जाता है। ये ही कारण है कि इस खेल में जमकर पैसा भी लगाया जाता है। बास्केटबॉल दुनिया के सबसे महंगे खेलों में से एक है। आइए इस कड़ी में आज हम आपको एनबीए के बारे में जानते कि आखिर इसकी शुरुआत कैसे हुई।

कुछ ऐसे हुई NBA की शुरुआत
अमेरिका में साल 1940 के दौरान बॉस्केटबॉल के लिए एक बदलाव देखने को मिला। इस साल वहां पर इस खेल के एक नहीं बल्कि दो एसोसिएशन थे। ऐसी स्थिति में एक खेल के दो भाग होने के कारण वहां पर कई बातों को लेकर विवाद होने लगा। इसके उलट अमेरिकी फैंस बॉस्केटबॉल के लिए एक ही संस्था को देखना चाहते थे। इसके बाद साल 1949 में तीन साल तक विवाद होने के बाद BAA और NBL दोनों को ही एक में मिलाकर एक नया नाम दिया गया। ये नाम नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) था। इसके बाद देखते ही देखते एनबीए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध होने लगा। आज आलम ये है कि बास्केटबॉल की दुनिया में ये सबसे लोकप्रिय लीग बन गया है। एनबीए में कुल 30 टीमें भाग लेती हैं, जिसमें से 29 टीम अमेरिका की और एक टीम कनाडा की होती है।







