Friday, March 13

Thailand Open 2025: भारतीय मुक्केबाज दीपक और नमन तंवर ने थाईलैंड ओपन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। इस मुक्केबाजी चैंपियनशिप में खेलते हुए दीपक ने 75 किलोवर्ग में उजबेकिस्तान के अब्दुरखिमोव जावोखिर को 5-0 से हरा दिया है, जबकि नमन ने चीन के हान शुझेन को 90 किलो फाइनल में 4-1 से हराया है।

दीपक और नमन तंवर ने जीते स्वर्ण पदक :-

indian boxer deepak
indian boxer deepak

थाईलैंड ओपन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में खेलते हुए भारतीय मुक्केबाज दीपक और नमन तंवर ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। इस टूर्नामेंट में खेलते हुए भारत के मुक्केबाज दीपक ने 75 किलोवर्ग में उजबेकिस्तान के अब्दुरखिमोव जावोखिर को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

indian boxer naman tanvar
indian boxer naman tanvar

जबकि एक अन्य भारतीय मुक्केबाज नमन तंवर ने भी 90 किलो फाइनल मैच में चीन के हान शुझेन को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया है। इसके चलते हुए भारतीय मुक्केबाजों ने थाईलैंड ओपन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक जीत लिए हैं।

भारत की किरण को मिला रजत पदक :-

इसके अलावा महिलाओं के 80 प्लस किलो वर्ग में भारत की महिला मुक्केबाज किरण को कजाखस्तान की येलडाना टालिपोवा ने 3-2 से हरा दिया। इसके चलते हुए इस बार उनको केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। उनके अलावा इस टूर्नामेंट में भारत की तमन्ना (51 किलो), प्रिया (57 किलो), संजू (60 किलो), सनेह (70 किलो) और एल राल्टे (80 किलो) को कांस्य पदक मिला है।

boxing
boxing

इस बार भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट थाईलैंड ओपन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपना 19 सदस्यीय दल भेजा था। इसके अलावा भारतीय मुक्केबाज अब इस महीने के आखिर में कजाखस्तान में विश्व मुक्केबाजी कप के दूसरे चरण में भाग लेने वाले हैं। इसके बाद फिर इस टूर्नामेंट का फाइनल्स इसी साल के अंत में दिल्ली में होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version