हरियाणा की महिला बॉक्सर जैसमीन लम्बोरिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके अलावा एशियाई खेलों में भी जैसमीन ने 60 किग्रा में भी शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की थी। लेकिन इसके बाद क्वार्टरफाइनल में रैफरी की चेतावनी के बाद जैसमीन को समझ नहीं आ पा रहा था कि अब वापसी कैसे करनी है। जिसके बाद रैफरी ने मैच रद्द कर प्रतिद्वंदी को विजेता घोषित कर दिया था। इन सब के बाद अब जैसमीन की नजर साल 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक पर है। इसके लिए वो अपनी तैयारियों को बखूबी अंजाम दे रही हैं।
बीते सोमवार को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में क्वार्टरफाइनल जीतने के बाद जैसमीन ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि, “मुझे चेतावनी दी गई थी, मुझे पहली बार काउंटिंग मिली। मैं इसे संभाल नहीं सकी। इसलिए इस तरह के हालात में वापसी के तरीके जानने होते हैं।”
मेरा खेल सही हो रहा है- जैसमीन
इसके बाद जैसमीन ने कहा, “एशियाई मैच के बाद कोच ने मुझे मानसिक पहलू पर काम करने को कहा। मैं काफी चीजें सीख रही हूं। मैं अपनी कमजोरियों पर काम करने की कोशिश कर रही हूं। मेरा खेल भी समय के साथ सही हो रहा है, लेकिन एकदम से नहीं आ रहा है। समय लग रहा है।”
ये भी पढ़ें: IOA ने किया 3 सदस्यीय कमेटी का गठन, पहले हुआ था WFI का निलंबन
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

