Saturday, March 7

Google News Sports Digest Hindi

Mary Kom: भारतीय ओलंपिक संघ के खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष एम सी मैरी कॉम ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। साल 2012 के लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मणिपुर की स्टार मुक्केबाज ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में हलद्वानी में एक खराब होटल में ठहराए जाने पर अपनी नाराजगी जताई थी। इस बीच इस महान महिला मुक्केबाज ने पीटीआई से कहा है कि उनकी इस नाराजगी को इस्तीफा मान लिया गया।

Mary Kom
image source via getty images

भारतीय ओलंपिक संघ के खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष और भारत की महान महिला मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम ने इन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच उन्होंने मीडिया के सामने आकर यह साफ किया है कि उनकी बात को गलत समझा गया। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने कार्यकाल को पूरा करेंगी।

मैरी कॉम ने इस्तीफा नहीं दिया :-

साल 2012 के लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मणिपुर की स्टार मुक्केबाज ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में हलद्वानी में एक खराब होटल में ठहराए जाने पर अपनी नाराजगी जताई थी। इस मामले में अब उन्होंने पीटीआई से कहा कि उनकी नाराजगी को इस्तीफा मान लिया गया। इस बीच उन्होंने मीडिया के सामने आकर कहा है कि मैंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

Mary Kom
image source via getty images

इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं अपना कार्यकाल (2026 के अंत तक) पूरा करने वाली हूं। इस दौरान मैं अपने साथी सदस्यों (खिलाड़ियों के आयोग ) से इतना ही कह रही थी कि आगे से मेरे साथ ऐसा हुआ तो मैं इस्तीफा दे सकती हूं। क्यूंकि मैंने यह कभी नहीं कहा कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। इसके आगे उन्होंने कहा कि आईओए मेरा परिवार है। इस दौरान अगर मैं किसी बात को लेकर नाराज हूं तो मुझे उसे व्यक्त करने का पूरा अधिकार है।

मैरी कॉम ने इस बात पर जताई नाराजगी :-

साल 2022 में ही मैरी कॉम को इसके पैनल में चुना गया था। उनके साथ पैनल में टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल उपाध्यक्ष हैं। तभी तो बाद में उन्होंने आईओए भवन में कहा कि जिसने भी खिलाड़ी आयोग के व्हाट्सएप ग्रुप की निजी बातचीत को सार्वजनिक किया उसने सही नहीं किया है। मैं यह नहीं जानती हूं कि ऐसा किसने किया है।

Mary Kom
image source via getty images

उनके ऐसा करने से मैं काफी आहत हुई हूं। लेकिन मैं इस मसले को अब समाप्त करना चाहती हूं। क्यूंकि आईओए मेरा परिवार है। इस बीच जिसने भी हमारी बातचीत को सार्वजनिक किया है मेरी उसके प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। तभी तो मैं चाहती हूं कि आईओए और खेल मंत्रालय इसका पता लगाए कि किसने इन बातों को सार्वजनिक किया है। वहीं मैं इस खेल के क्षेत्र में देश की सेवा करना चाहती हूं। इसके अलावा मैं किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहती हूं।

Mary Kom
image source via getty images

इस आयोग में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू, पूर्व शॉटपुट खिलाड़ी ओम प्रकाश करहाना, शीतकालीन ओलंपियन शिवा केशवन, लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग, नौकायन खिलाड़ी बजरंग लाल ताखड़, तलवारबाज भवानी देवी, पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल और टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू भी शामिल हैं।

इसके आगे मैरी कॉम ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि जब भी मैं किसी मामले पर आवाज उठाती हूं तो उसे इस तरह से ही क्यों लिया जाता है। इसके अलावा मेरे कई साथी खिलाड़ी कई मसलों पर बोलते हैं लेकिन तब उन्हें कोई गलत नहीं समझता। राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में मुझे खराब होटल में रखा गया था। जबकि उस समय बेहतर होटल उपलब्ध था। वहीं उस समय अगर दूसरों को उसमें रखा जा सकता था तो मुझे क्यो नहीं।

Mary Kom
image source via getty images

उस समय मैंने केवल यही सवाल किया था। लेकिन बाद में मुझे पता चला कि लोग कह रहे हैं कि मैने इस्तीफा दे दिया है। इस बीच उन्होंने अब कहा कि कहां है इस्तीफा, क्या किसी ने देखा है। इसके अलावा यह पूछने पर कि क्या उन्होंने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से इस पर बात की है। तब उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कर पाई क्योंकि मेरा फोन खो गया है। मैं इस बारे में उनसे बात करूंगी। क्यूंकि मेरी उनसे काफी अच्छी बातचीत है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version