Saturday, February 7

Boxam Elite tournament: बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इसके चलते हुए दूसरे दिन बीते गुरुवार को खेले गए ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स के चैंपियन हितेश गुलिया (70 किग्रा) की अगुवाई में भारत ने कई भार वर्गों में खेलते हुए शानदार जीत दर्ज की है।

इसके चलते हुए अब बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया है कि लवलीना ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए यूक्रेन की ओल्हा पिलिपचुक को सर्वसम्मत 5:0 के फैसले से हरा दिया था। इसके अलावा इस पूरे मैच में खेलते हुए हमें लवलीना का नियंत्रण साफ दिखाई दिया था।

Lovlina Borgohain
image source via getty images

इस मैच में उन्होंने अपने तेज पंच, सटीक कॉम्बिनेशन और शानदार फुटवर्क के दम पर यह मैच जीतकर आसानी से अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। जबकि दौरि तरफ पुरुष वर्ग में भारतीय मुक्केबाज हितेश गुलिया ने भी अपनी लय बरकरार रखते हुए कनाडा के विन्सेंट सैंटोरिएलो को 5:0 से हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने एक बार फिर से 70 किग्रा वर्ग में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

भारत की महिला मुक्केबाज़ों का दबदबा :-

भारत की महिला मुक्केबाज़ों ने दिन की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया था। क्यूंकि भारत की महिला मुक्केबाज मंजू रानी (48 किग्रा) ने फ्रांस की ग्लोरिया डी’अल्मेडा को 5:0 से हरा दिया। इसके बाद फिर अन्य महिला मुक्केबाज नीतू (51 किग्रा) ने स्पेन की लौरा काल्डेरोन को पहले राउंड में ही RSC से मात दे दी। इसके बाद फिर कुसुम (51 किग्रा) ने स्पेन की क्लाउडिया अल्कानिज़ को करीबी मुकाबले में 4:1 से हरा दिया था।

Lovlina Borgohain
image source via getty images

इसके बाद फिर अन्य भारतीय महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने कजाखस्तान की अज़ीज़ा इस्सीना को 5:0 से पराजित कर दिया। इसके बाद फिर सानामाचा चानू (75 किग्रा) ने कनाडा की विक्टोरिया पेनी को 4:1 से हरा दिया। लेकिन इसके बाद स्नेहा (70 किग्रा) को फ्रांस की एंड्रिया बाडिन के खिलाफ 1:4 से हार का सामना करना पड़ा है।

भारत ने पुरुष वर्ग में भी लगाई जीत की झड़ी :-

भारत की पुरुष टीम ने भी अपने मैच में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। भारतीय पुरुष मुक्केबाज पवन बर्तवाल (55 किग्रा) थाईलैंड के थानारत सैंगफेट के राउंड-2 में हटने के बाद विजेता बने थे। इसके बाद अन्य मुक्केबाज जादूमणि सिंह (55 किग्रा) ने यूक्रेन के सियोवुश मुखम्मदीव को 4:1 से हराया था।

Hitesh gulia
Hitesh gulia

इसके बाद फिर दीपक (70 किग्रा) ने स्पेन के डेविड एडेनल रोसालेन को 5:0 से मात दी थी। इसके अलावा अन्य भारतीय मुक्केबाज अंकुश (80 किग्रा) ने कजाखस्तान के येरासिल झाकपेकोव को करीबी मुकाबले में 3:2 से हराया था। जबकि अन्य मैच में हर्ष चौधरी (90 किग्रा) ने कनाडा के ब्रायन कोलवेल को 5:0 से हराकर दिन का शानदार समापन किया था।

बॉक्सम एलिट 2026 – दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार हैं :-

एलीट महिला वर्ग :-

48 किग्रा: मंजू ने ग्लोरिया डी’अल्मेडा (फ्रांस) को 5:0 से हराया

51 किग्रा: नीतू ने लौरा काल्डेरोन (स्पेन) को RSC R1

51 किग्रा: कुसुम ने क्लाउडिया अल्कानिज़ (स्पेन) को 4:1

70 किग्रा: अरुंधति ने अज़ीज़ा इस्सीना (कजाखस्तान) को 5:0

70 किग्रा: स्नेहा को एंड्रिया बाडिन (फ्रांस) से 1:4 से हार

75 किग्रा: सानामाचा चानू ने विक्टोरिया पेनी (कनाडा) को 4:1

75 किग्रा: लवलीना बोरगोहेन ने ओल्हा पिलिपचुक (यूक्रेन) को 5:0

एलीट पुरुष वर्ग :-

50 किग्रा: ऋषि को सानझार ताशकेनबे (कजाखस्तान) से 1:4 से हार

55 किग्रा: पवन बर्तवाल ने थानारत सैंगफेट (थाईलैंड) को ABD R2

55 किग्रा: जादूमणि सिंह ने सियोवुश मुखम्मदीव (यूक्रेन) को 4:1

70 किग्रा: दीपक ने डेविड एडेनल रोसालेन (स्पेन) को 5:0

70 किग्रा: हितेश गुलिया ने विन्सेंट सैंटोरिएलो (कनाडा) को 5:0

80 किग्रा: अंकुश ने येरासिल झाकपेकोव (कजाखस्तान) को 3:2

85 किग्रा: जुगनू को एड्रियन फ्रेसेनेडा (स्पेन) से 1:4 से हार

90 किग्रा: नामन को कांडोरो सुकूना (फ्रांस) से 1:4 से हार

90 किग्रा: हर्ष चौधरी ने ब्रायन कोलवेल (कनाडा) को 5:0

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version