Tuesday, March 10

National Boxing Championship: नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप एक बार फिर विवादों में घिर गई है। क्यूंकि इस नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने आए कई राज्यों के मुक्केबाजों, प्रशिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ को होटल खाली करने के लिए कह दिया गया है। वहीं इस मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन ग्रेटर नोएडा में हो रहा है। इसमें कई राज्यों के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन इन मुक्केबाजों को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा है जब उनसे होटल खाली करा लिए गए हैं। आइए इस पूरे मामले पर एक नजर डाल लेते हैं।

विवादों में घिरी नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 :-

एक बार फिर से नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप विवादों में घिर गई है। क्यूंकि इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कई राज्यों से मुक्केबाजों, प्रशिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ आए हैं। लेकिन अब इन सभी से होटल खाली करने के लिए कह दिया गया है।

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

इसके अलावा यह चैंपियनशिप अभी भी जारी है। लेकिन मुक्केबाज गुरुवार और शुक्रवार को जब अपनी बाउट समाप्त कर वापस होटल लौटे तो उनका कमरों से सामान पैक कर रिसेप्शन पर रख दिया गया था। इसके बाद उन सभी से कहा गया था कि इन होटलों में उनके लिए आगे की बुकिंग नहीं है।

महासंघ रख रहा है इस घटनाक्रम पर नजर :-

इसके अलावा इस बार नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप के आयोजकों की तरफ से मुक्केबाजों को होटल में ठहराने की व्यवस्था कराई गई थी। लेकिन इस चैंपियनशिप के पहले दिन रिंग नहीं लगने के चलते मुकाबले देर से शुरू हुए थे। इसके चलते हुए महिला मुक्केबाजों के 32 मुकाबले अगले दिन शिफ्ट करने पड़े थे।

Indian Boxing Federation
Indian Boxing Federation

इसके अलावा अब भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का कहना है कि जब उनको इस बात का पता लगा तो उनकी ओर से मुक्केबाजों को ठहराने की तत्काल व्यवस्था कराई गई है। इनमें से ज्यादातर मुक्केबाजों को आयोजन स्थल गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में ठहराया गया है। क्यूंकि वहां पर अच्छे इंतजाम हैं। इस बीच अब भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का कहना है कि उनकी घटनाक्रम पर पूरी नजर है।

निकहत-लवलीना ने फाइनल में किया प्रवेश :-

इसके अलावा दो बार की विश्व चैंपियन और भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निकहत जरीन (51 किलो भार वर्ग) और टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75) ने अब नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।इसके अलावा मुक्केबाज निकहत ने अपने सेमीफाइनल मैच में यूपी की कुसुम बघेल को 4-1 से हराया है।

lovlina borgohain
image source via getty images

जबकि लवलीना ने भी अपने सेमीफाइनल मैच में यूपी की इमरोज खान को 5-0 से परास्त किया है। इसके अलावा पुरुषों में जदुमणि सिंह ने सेमीफाइनल मैच में अमित पंघाल को 5-0 से परास्त कर दिया है। वहीं अब उनका फाइनल मैच उत्तराखंड के पवन बर्तवाल के साथ होने वाला है। क्यूंकि पवन ने अपने सेमीफाइनल मैच में मणिपुर के विक्टर सिंह को 5-0 से पराजित किया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version