Friday, March 20

CA Kuttappa: द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित सीए कुटप्पा एक बार फिर भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए हैं। वहीं अब यह उनका तीसरा कार्यकाल भी होगा। इसके अलावा अब कमजोर अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के बाद बीएफआई ने यह बदलाव किया है। जबकि पूर्व भारतीय बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र यादव को कोचिंग स्टाफ में बनाए रखा गया है।

भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम के मुख्य कोच बने सीए कुटप्पा :-

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित सीए कुटप्पा एक बार फिर भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम के नए मुख्य कोच नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा यह उनका तीसरा कार्यकाल भी है। वहीं उनकी इस नियुक्ति की पुष्टि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बीते दिन मंगलवार को की थी।

CA Kuttappa
CA Kuttappa

इसके चलते हुए अब सीए कुटप्पा ने इस पद पर एसएआई रोहतक के कोच धर्मेंद्र यादव की जगह ली है। लेकिन अभी भी धर्मेंद्र यादव को पुरुष टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाए रखा है। क्यूंकि बीएफआई के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण मलिक ने अब इस बदलाव की जानकारी दी है।

बॉक्सिंग में हालिया खराब प्रदर्शन बना इसका कारण :-

CA Kuttappa
CA Kuttappa

इसके अलावा भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम का पिछले कुछ वर्षों का प्रदर्शन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा था। क्यूंकि साल 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए केवल दो पुरुष मुक्केबाज ही क्वालीफाई कर पाए थे। वहीं इसके बाद साल 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप (लिवरपूल) में भारतीय पुरुष टीम 12 साल में पहली बार बिना पदक के लौटी थी।

अनुभव से भरे हैं सीए कुटप्पा :-

CA Kuttappa
CA Kuttappa

इसके अलावा भी टोक्यो और पेरिस ओलंपिक के दौरान सीए कुटप्पा भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। इसके अलावा वह साल 2008 बीजिंग ओलंपिक के दौरान राष्ट्रीय सहयोगी स्टाफ का भी हिस्सा भी रहे थे। क्यूंकि उस समय भारत के स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह ने अपने देश को बॉक्सिंग में पहला ओलंपिक पदक दिलाया था।

महिला टीम में भी हुआ बड़ा बदलाव :-

इसके चलते हुए अब पूर्व हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर सैंटियागो निएवा, जिनको पिछले महीने महिला टीम का विदेशी कोच नियुक्त किया गया था, वह भी कैंप में शामिल हो चुके हैं। जबकि महिला बॉक्सिंग टीम की कोच-इन-चार्ज की जिम्मेदारी एसएआई की गीता चानू संभालने वाली हैं। इसके चलते हुए अब भारतीय मुक्केबाज 12 जनवरी से पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS) में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

CA Kuttappa and vijendra singh
CA Kuttappa and vijendra singh

इसके अलावा उनका यह बॉक्सिंग कैंप 14 मार्च तक चलने वाला है। क्यूंकि यहां पर राष्ट्रीय कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की निगरानी में उनका अभ्यास होगा। वहीं बीएफआई की 2026 चयन नीति के तहत, इस बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ओलंपिक वेट कैटेगरी के टॉप-4 बॉक्सरों को कैंप में शामिल किया गया है। जबकि इस बार नॉन-ओलंपिक वेट कैटेगरी के स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को भी इस कैंप में मौका मिला है।

भारत के स्टार बॉक्सरों को मिला विशेष प्रवेश :-

इसके अलावा अपनी चोट के कारण नेशनल्स में हिस्सा नहीं ले पाने वाले मौजूदा 57 किग्रा वर्ल्ड चैंपियन जैस्मिन लांबोरिया और 60 किग्रा वर्ल्ड कप फाइनल्स की गोल्ड मेडलिस्ट परवीन हुड्डा को इस बार वाइल्डकार्ड के जरिए कैंप में शामिल किया जाएगा। जबकि इस बार कुछ ऐसे बॉक्सर भी हैं जो पदक राउंड तक नहीं पहुंच सके लेकिन जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्षमता दिखी है उनको भी वाइल्डकार्ड एंट्री दी जाएगी। इससे इस कैंप में प्रतिस्पर्धा और गहराई बनी रहे।

CA Kuttappa and vijendra singh
CA Kuttappa and vijendra singh

इसके अलावा एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंटों के चलते 2026 भारतीय बॉक्सिंग के लिए बेहद महत्वपूर्ण साल साबित होने वाला है। वहीं इस बार भारतीय बॉक्सरों का साल का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट स्पेन के ला नुसिया में 2 फरवरी से शुरू होने वाला बॉक्सम इंटरनेशनल टूर्नामेंट है। वहीं अब चयन मानदंड के अनुसार ओलंपिक वेट कैटेगरी के स्वर्ण पदक विजेता और नॉन-ओलंपिक वेट कैटेगरी के रजत पदक विजेता इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version