Wednesday, March 11

History of WPLy: इस समय विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं इस सीजन के 5वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने यूपी वारियर्स की टीम को 9 विकेट से हरा दिया था। इसके अलावा इस मैच में RCB की टीम ने 144 रन के लक्ष्य को केवल 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इसके अलावा इस मैच में RCB की टीम ने पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 78 रन भी बना डाले थे। इसके चलते हुए अब यह WPL इतिहास में पावरप्ले में तीसरा सर्वोच्च् टीम स्कोर भी बन गया है। आइए PL इतिहास में पावरप्ले में बनाए गए सबसे बड़े टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. दिल्ली कैपिटल्स – 87 रन बनाम GG :-

WPL के इतिहास मेंअभी तक भी पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स टीम के नाम पर ही दर्ज है। तब उन्होंने साल 2023 में गुजरात जायंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 87 रन बनाए थे।

Shafali Verma
Shafali Verma

उस मैच में दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 23 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए थे। जबकि उनकी साथी जोड़ीदार मेग लैनिंग 13 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रही थी। इसके बाद DC की टीम ने तब 106 रन के लक्ष्य को 7.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

2. गुजरात जायंट्स – 80 रन बनाम DC :-

इस सूची में दूसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स की टीम का नाम आता है। क्यूंकि इस टीम ने WPL 2026 सीजन के चौथे मैच में DC की टीम के खिलाफ खेलते हुए बिना किसी नुकसान के 80 रन बनाए थे। की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने 27 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए थे।

Sophie Devine
Sophie Devine

जबकि उनकी साथी सलामी साझेदार बेथ मूनी 10 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रही थी। इसके चलते हुए तब गुजरात की टीम पनी पारी में 209 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही थी। इसके बाद गुजरात की टीम को इस मैच में 4 रन से जीत भी मिली थी।

3. आरसीबी टीम – 78 रन बनाम UPW :-

इस सूची में तीसरे नंबर पर आरसीबी की टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने WPL 2026 सीजन के 5वें मैच में UPW टीम के हुए पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 78 रन बनाए थे। इस मैच में आरसीबी टीम की सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 24 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए थे।

Grace Harris
Grace Harris

जबकि उनकी साथी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 13 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रही थी। वहीं उनकी तेज पारी के चलते हुए आरसीबी की टीम ने 144 रन के स्कोर को केवल 12.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया था।

4. आरसीबी टीम – 77 रन बनाम GG :-

इस सूची में चौथे नंबर पर भी आरसीबी की टीम का ही नाम आता है। क्यूंकि इस टीम ने WPL 2023 सीजन के 16वें मैच में गुजरात जाइंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए पावरप्ले में ही बिना किसी विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए थे।

smriti Mandhana
smriti Mandhana

तब इस मैच में आरसीबी की सलामी बल्लेबाज डिवाइन ने 15 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए थे। जबकि उनकी साथी जोड़ीदार स्मृति मंधाना 22 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रही थी। इसके चलते हुए तब आरसीबी की टीम ने 189 रन के स्कोर को केवल 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version