Saturday, February 7

Carrer in Sports: आज के समय में स्पोर्ट्स सिर्फ टाइम पास या फिर एक शौक के खेल तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब इसे लोक एक बेहतरीन करियर के रूप में देख रहे हैं। वर्तमान समय में खेल के किसी भी प्रारूप में बेसुमार शोहरत के साथ दौलत भी है। ये ही कारण है कि आज दुनिया समेत भारतीय लोगों का भी रुझान इसकी तरफ बढ़ रहा है। आज कल के पेरेंट्स अपने बच्चों की भिन्न-भिन्न खेलों में रुची को देखते हुए उनके पैशन को आगे बढ़ाते हैं। इस दौरान कई लोगों के बच्चों का खेल में शानदार करियर बन जाता है। आज के इस लेख में हम आपको खेल के क्षेत्र में करियर के विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि खेल में किस तरह से आप अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

खेल के किसी भी प्रारूप में करियर बनाने से पहले जो सबसे महत्वपूर्ण बात है, वो ये कि आपकी रुची किस क्षेत्र में है। मतलब ये कि आप किस खेल को खेलना पसंद करते हैं। इसके बाद आप इसी में अपना करियर देख सकते हैं। वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में कई नौकरियां उप्लब्ध हैं। इस प्रकार की नौकरियां पाने के लिए आपको कुछ साधारण से स्टेप लेने पड़ेगे। जैसे कि स्पोर्ट्स कोटे के तहत बहुत सारे विकल्प हैं, जिससे आप अपने-अपने रुची के अनुसार नौकरी पा सकते हैं।

स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी

स्पोर्ट्स कोटे में प्रोफेशनल खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग स्तर में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के आधार पर होता है। इससे पहले आप स्पोर्ट्स के क्षेत्र में ट्रेनर, स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट, कमेंटेटर, एंडवेंटर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजर या फिर स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर की क्षेत्र में का विकल्प चुन सकते हैं। बता दें, जिला, प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले खिलाड़ियों की नियुक्तियां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक स्पोर्ट्स में नियुक्तियां करता है। इसमें सीधी भर्ती होती है। इस दौरान सरकारी स्तर में ग्रुप सी व ग्रुप डी के पदों पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की आवश्यक शैक्षिक योग्यता भी रखते हैं।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version