IPL 2024 : हर बार आईपीएल में कोई ना कोई खिलाडी अपनी अलग ही छाप छोड़ता है। किसी बार कोई बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से छाप छोड़ जाता है तो कभी कोई गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से एक अलग ही छाप छोड़ जाता है। इस बार के सीजन में भी एक ऐसा ही गेंदबाज उभरकर सामने आया है। जिसने अपनी गेंदबाजी की रफ़्तार से विरोधी टीमों के बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है।
इस रफ़्तार के किंग का नाम है मयंक यादव। मयंक यादव ने इस सीजन अपनी बॉलिंग की रफ़्तार से विरोधी टीमों के बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है। इस सीजन मंयक यादव ने 157.7 की रफ़्तार से सबसे तेज गेंद फैंकी है। जो उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए फैंकी थी। लेकिन गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में मयंक यादव चोटिल हो गए थे। मयंक केवल गुजरात के खिलाफ 1 ओवर ही दाल पाए थे। उसके बाद वो चोटिल हो कर वपद ड्रेसिंग रूम वापस लौट गए थे।
ऐसे में अब मयंक की फिटनेस को लेकर काफी सवाल खड़े हो गए है। अब क्या मयंक जल्दी ठीक हो पाएंगे या नहीं , या अगला मैच खेल पायंगे या नहीं ये सब। मयंक यादव की चोट कितनी सीरियस है। गुजरात टायंट्स के खिलाफ खेलते हुए मयंक यादव की मासपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसके बाद मयंक अपने फिजियों के साथ वापस ड्रेसिंग रूम लौट गए थे।
मयंक ने अपने एक ओवर में कुल 13 रन दिए थे। इस ओवर में मयंक ने केवल दो बार ही 140+ से ज्यादा की रफ्तार से बॉल फैंकी थी। जबकि उससे पहले के मैच में मयंक ने अपनी रफ़्तार से ही विरोधी बल्लेबाजों में खौफ पैदा करके रखा था। इससे पहले मयंक 150+ की रफ़्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। जब लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान टॉस के लिए आये थे तो उन्होंने भी मयंक की फिटनेस को लेकर बात की थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर मयंक यादव ने इस बार आईपीएल में अपनी रफ़्तार से सभी विरोधी बल्लेबाजों के दिलों में काफी खौफ पैदा कर रखा है। इस सीजन मयंक काफी अच्छी और सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करके विकेटों को चटका रहे है। मयंक यादव की फिटनेस को लेकर क्रुणाल पांड्या ने बताया कि मैं मयंक यादव से मिला तो वो मुझे ठीक लग रहे थे।
मयंक यादव काफी फिट नजर आ रहे है। मयंक यादव अगले मैच में खेलेंगे या नहीं मैं अभी कुछ कह नहीं सकता हूँ। पर जहाँ तक मुझे लग रहा है कि मयंक के अगले मैच में खेलने के आसार है। मैंने उसने थोड़ी देर बात भी तो वो मुझे काफी अच्छे नजर आ रहे थे। यह हम सब और हमारी टीम के लिए अच्छी खबर है। मयंक यादव एक परिपक्व खिलाडी है। मैं मयंक यादव को पिछले 2 साल से जनता हूँ।
पिछले सीजन में भी मयंक इसी तरह ही चोटिल हो गए थे। पर मैं जहाँ तक मयंक यादव को जनता हूँ तो वो एक अच्छे खिलाडी है।वो तो शुक्र है भगवान का कि गुजरात के खिलाफ लखनऊ को मयंक यादव की ज्यादा कमी नहीं खली। क्यूंकि लखनऊ के एक और तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने गुजरात के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की। यश ठाकुर ने गुजरात के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की और सिर्फ 30 रन देकर 5 विकेट चटकाए। और लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत में अहम् भूमिका निभाई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।






