Thursday, February 12

दुनिया के साथ-साथ आज भारत की खेल के हर क्षेत्र में कदम से कदम मिला रहा है। पहले की तुलना में बीते सालों से हिंदुस्तान ने खेल में काफी उन्नती की है। भारतीय सरकार भी इसके लिए ‘खेलो इंडिया’ जैसी कई अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। जिसके परिणामस्वरूप भारत भी अब खेल के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। माना जाता है कि खेल लोगों व देशों को जोड़ने का काम करता है और इसमें खेल से अलावा हमारे खेल पत्रकार भी अहम भूमिका निभाते हैं। आज खेल पत्रकार भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। उनकी लोकप्रियता इतनी है कि सिर्फ अपने देश में ही बल्कि दूसरे देशों में भी उनकी पहचान बन गई है। अनुभव के मामले में हिंदुस्तान के पास कई बड़े-बड़े खेल पत्रकाम मौजूद हैं। लेकिन आज के इस लेख में हम वर्तमान के पांच ऐसे खेल पत्रकारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो आज भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। तो आइए जानते हैं भारत के पांच सबसे लोकप्रिय पत्रकारों के बारे में।

विक्रांत गुप्ता 

Vikrant Gupta

यदि कोई भी व्यक्ति खेल को देखने या फिर खेलने की रूची रखता तो शायद ऐसे में इस नाम से वो परिचित ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। जी हां, वर्तमान समय में विक्रांत गुप्ता भारत के सबसे लोकप्रिय खेल पत्रकारों में से एक माने जाते हैं। विक्रांत गुप्ता को खासकर क्रिकेट जैसे खेल की बारिकियों को जनता तक कैसे पहुंचाना है, अच्छे तरीके से आता है। जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स एंकर का भी पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा न्यूज चैनल आज तक पर उनके द्वारा किया जाने वाले स्पोर्ट्स शो को भी बेस्ट शो का अवार्ड मिल चुका है।

विमल कुमार

Vimal Kumar
Image Source: Twitter

विमल कुमार भी खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने स्पोर्ट्स पत्रकारिता के करियर में कई बड़े क्रिकेटर्स का इंटरव्यू लिया है। इसके अलावा विमल ने मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर की जीवनी के उपर भी एक किताब लिखी है। विमल को खेल पत्रकारिता में 23 साल से भी ज्यादा का अनुभव हो चुका है।

जी राजारमन

D Rajaraman
Image Source: Social Media

जी राजारमन हिंदुस्तान में एक वरिष्ठ खेल पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। राजारमन को खेल पत्रकारिता में अभी तक 38 साल से भी ज्यादा का अनुभव हो चुका है। इन्हें एक मेहनती खेल पत्रकार के रूप में जाना जाता है। वो खुद बताते हैं कि साल 1983 से वो खेल पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेल पत्रकारिता में ओलंपिक गेम, एशियन गेम, कॉमनवेल्थ गेम्स और करीब पांच क्रिकेट विश्वकप, कई टेस्ट मैच कवर कर चुके हैं।

मंयती लैंगर

Mayanti Langer
Image Source: Twitter

मंयती लैंगर पिछले कई सालों से स्टार स्पोर्ट्स नेटरवर्क के लिए काम कर रही हैं। लैंगर की युवा फैंस में काफी ज्यादा लोकप्रियता देखने को मिलती है। स्टार स्पोर्ट्स में प्रसारित होने वाले कई मैचों में मंयती हमको एंकरिंग करते हुए दिखाई देती हैं। मंयती भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं। बता दें कि स्टुअर्ट बिन्नी वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष रॉजर बिन्नी के बेटे हैं।

संजना गणेसन

Sanjana Ganesan
Image Souce: Twitter

संजना गणेसन भी एक लोकप्रिय खेल पत्रकार हैं। पत्रकारिता के अलावा वो टीवी होस्ट, मॉडल और इंजीनियर भी हैं। संजना गणेसन का नाम तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने साल 2019 का वनडे विश्वकप कवर किया था। संजना गणेसन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी हैं। इन दोनों का हाल में ही एक बेटा भी हुआ है।

ये भी पढ़ें: वेटर से मनरेगा में मजदूरी फिर मिट्टी खुदाई और अब देश के लिए जीता पदक, ये है रामबाबू की कहानी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version