Commonwealth Games 2030: आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले भारत के स्टार स्नूकर खिलाड़ी सौरव कोठारी ने साल 2030 में अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के शताब्दी चरण में क्यू खेलों शामिल करने का मुद्दा उठाया है। इसके अलावा कई बार के विश्व चैंपियन भारतीय खिलाड़ी सौरव कोठारी ने अब साल 2030 में अहमदाबाद में होने वाले क्यू खेलों (स्नूकर और बिलियर्ड्स) को शामिल करने जोरदार वकालत भी की है।
2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में क्यू खेलों को शामिल करने की उठी मांग :-
भारत के स्टार स्नूकर खिलाड़ी सौरव कोठारी ने साल 2030 में अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के शताब्दी चरण में क्यू खेलों शामिल करने का मुद्दा उठाया है। इसके अलावा उन्होंने आयरलैंड के कारलो में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का ख़िताब भी जीता था।

इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए अब कई बार के विश्व चैंपियन कोठारी ने कहा है कि, “भारत के पास बिलियर्ड्स और स्नूकर में कई पदक जीतने का शानदार मौका है। क्यूंकि इस खेल में हमने एशियाई खेलों में कई स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा अब अगर इन खेलों को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया जाता है तो भारत की पदक तालिका के लिए यह बहुत अच्छा होगा।

इस बीच अब हमें साई, मंत्रालय और मीडिया से सहयोग की जरूरत है। इसके अलावा अब विश्व और एशियाई चैंपियनों के इतने समृद्ध इतिहास वाले इस खेल का बहु-महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पाने का पूरा हक है। वहीं इस समय कोठारी अपने पिता के निधन से अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं सके हैं। लेकिन इस बीच अब उनका कहना है कि वह अब भी अंदरूनी द्वंद्व से जूझ रहे हैं।

इसके अलावा अब उन्होंने कहा है कि एक अजीब खालीपन ने उन्हें लगातार दो विश्व खिताब जीतने के सफर में दबाव से निपटने में भी काफी मदद की है। इसके अलावा अभी हाल ही में बीते मंगलवार को भारत के स्टार स्नूकर खिलाड़ी सौरव कोठारी ने भारतीय दिग्गज पंकज आडवाणी को 1133-477 से हराकर वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







