CWG 2026: ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक जीतने वाले स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेना काफी मुश्किल लग रहा है। इसके अलावा भारत इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में जुट गया है।

लेकिन इस बार भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का इन खेलों में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। इसके अलावा आइए जानते हैं कि किस कारण नीरज चोपड़ा इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो सकते हैं।

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो सकते हैं नीरज चोपड़ा :-

ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक जीतने वाले स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का इस बार ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेना काफी मुश्किल लग रहा है। क्यूंकि इस समय नीरज चोपड़ा अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं। लेकिन इस बार 23 जुलाई से शुरू होने वाले इन खेलों तक उनका पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद ना के बराबर है।

neeraj chopra
neeraj chopra

इसके चलते हुए अब एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के सूत्रों ने अनुसार नीरज चोपड़ा इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर रह सकते हैं। क्यूंकि वह अभी अपनी चोट से पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। वहीं इस बार सितंबर में एशियाई खेलों व साल 2028 ओलंपिक को ध्यान में रखकर फिट हुए बिना कॉमनवेल्थ गेम्स में उनको उतारना जोखिम भरा हो सकता है।

नीरज स्विटजरलैंड में करेंगे अपना अभ्यास :-

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

इसके अलावा पिछले साल सितंबर के महीने में विश्व एथलेटिक्स में आठवें स्थान पर रहे भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने इससे पहले तुर्किये में अभ्यास किया है। इसके बाद अब वह सोमवार से 10 जुलाई तक स्विटजरलैंड में अपना अभ्यास करने वाले हैं।

बर्मिंघम खेलों में भी नहीं खेले थे नीरज चोपड़ा :-

इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए फेडरेशन कप के अंतिम दिन रांची में 16-16 पुरुष-महिलाओं का चयन रांची में सोमवार को होना है। इसमें भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को जगह मिल सकती है। लेकिन फिर भी उनके खेलने पर फैसला उनका पूरा फिट होने पर ही लिया जाएगा।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

वहीं इससे पहले भी नीरज बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नहीं खेले थे। उस समय पेरिस ओलंपिक विजेता पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम ने 90 मीटर से अधिक दूर भाला फेंक कर स्वर्ण जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version