FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 टूर्नामेंट के लिए स्पेन ने बीते दिन सोमवार को अपनी 26 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में उन्होंने इस समय अपनी फिटनेस संबंधी चिंताओं के बावजूद 18 वर्षीय लामिन यामल को भी शामिल किया है।

इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आगामी 11 जून से होने वाली है। जबकि इस बार फुटबॉल का यह महाकुंभ यूएसए, मेक्सिको और कनाडा तीन देशों में खेला जाने वाला है। तभी तो इस बार स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने अपनी ऐसी संतुलित टीम को चुना है, जिसने यूईएफए यूरो 2024 का खिताब जिताया था।

फर्मिन लोपेज को नहीं मिली स्पेनिश टीम में जगह :-

Spain football team
Spain football team

इसके अलावा एफसी बार्सिलोना क्लब के लिए खेलने वाले लामिन यामल से स्पेनिश राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए आक्रामक शक्ति बनने की पूरी उम्मीद है। लेकिन स्पेन के इस युवा सनसनी के चोट के कारण स्पेनिश टीम के ग्रुप चरण का पहला मैच न खेल पाने की खबरें भी आ रही हैं। इसके अलावा पैर में फ्रैक्चर आ जाने के बाद पिछले हफ्ते ही मिडफील्डर फर्मिन लोपेज को सर्जरी करवानी पड़ी थी।

Spain football team
Spain football team

इसके चलते हुए अब इस बार उनको फीफा विश्व कप से बाहर बैठना पड़ा है। जबकि इस बार स्पेन की टीम में मिडफील्ड में पेद्री, रोड्री और फैबियन रुइज जैसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं ,जो इस टीम के लिए अबकी बार रीढ़ की हड्डी का काम करेंगे। जबकि निको विलियम्स, दानी ओल्मो और फेरान टोरेस अपनी रचनात्मकता और गति से अंतिम छोर पर और टीमों के लिए आक्रमण का खतरा पैदा करेंगे।

Spain football team
Spain football team

इसके अलावा इस बार फीफा विश्व कप का अभियान शुरू करने से पहले स्पेनिश राष्ट्रीय फुटबॉल टीम चार और आठ जून को इराक और पेरू की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के खिलाफ दो मैत्रीपूर्ण मैच भी खेलने वाली है। वहीं इस बार स्पेन की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एच में केप वर्डे, सऊदी अरब और उरुग्वे की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के साथ रखा गया है। इसके अलावा इस बार यह टीम अपना पहला मैच आगामी 14 जून को केप वर्डे के खिलाफ खेलेगी।

फीफा विश्व कप 2026 के लिए स्पेन की टीम इस प्रकार है :-

गोलकीपर : उनाई सिम्न, डेविड राया, जोन गार्सा।

डिफेंडर : मार्क कुकुरेला, एलेजांद्रो ग्रिमाल्डो, पाउ क्यूबर्स, आयमेरिक लापोर्टे, मार्क पबिल, एरिक गार्का, मार्कोस लोरेंटे, पेड्रो पोरो।

मिडफील्डर : पेड्री, फैबिन रुइज, मार्टिन जुबिमेन्डी, गेवी, रोड्री, लेक्स बेना, मिकेल मेरिनो, मिकेल ओयारजाबल।

फॉरवर्ड : दानी ओल्मो, निको विलियम्स, येरेमी पिनो, फेरान टोरेस, बोर्जा इग्लेसियस, विक्टर मुओज, लामिन यमल।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version