Sunday, February 1

CWG 2030: भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिन लंदन में कॉमनवेल्थ गेम्स मूल्यांकन समिति के सामने साल 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का प्रस्ताव औपचारिक रूप से पेश किया है। इस बीच अब गुजरात सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि साल 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का ऐतिहासिक महत्व है। क्योंकि यह कॉमनवेल्थ गेम्स आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक हैं। वहीं अब भारत की बोली ने अहमदाबाद को इस शताब्दी वर्ष के आयोजन के लिए मेजबान शहर बनाया है।

भारत ने पेश किया कॉमनवेल्थ गेम्स मेजबानी का प्रस्ताव :-

भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिन लंदन में कॉमनवेल्थ गेम्स मूल्यांकन समिति के सामने साल 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का प्रस्ताव औपचारिक रूप से पेश किया है। इसके लिए भारतीय दल का नेतृत्व गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने किया था। इस बात की जानकारी गुजरात सरकार ने दी है।

Indian delegation
Indian delegation

इसके बाद गुजरात सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि साल 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का ऐतिहासिक महत्व है। क्योंकि यह कॉमनवेल्थ गेम्स आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक हैं। वहीं अब भारत की बोली ने अहमदाबाद को इस शताब्दी वर्ष के आयोजन के लिए मेजबान शहर बनाया है। क्यूंकि अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन स्थलों, मजबूत परिवहन प्रणालियों और उच्च-गुणवत्ता वाले आवास के साथ एक सघन खेल माहौल उपलब्ध है।

Gujarat Sports Minister Harsh Sanghvi
Gujarat Sports Minister Harsh Sanghvi

इसके अलावा विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि, “खेलों के रीसेट सिद्धांतों के अनुरूप यह प्रस्ताव सामर्थ्य, समावेशिता, लचीलेपन और स्थिरता पर जोर देता है। इसके अलावा यह पैरा खेलों के एकीकरण, मानवाधिकारों की सुरक्षा, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और एक दीर्घकालिक विरासत ढांचे को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो यह सुनिश्चित करता है कि खेलों से परे खिलाड़ियों, समुदायों और व्यापक राष्ट्रमंडल को भी लाभ मिल सके।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version