CWG 2030: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। क्यूंकि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के हाथ में हैं। वहीं साल 2030 में ये खेल गुजरात के अहमदाबाद में खेले जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के कार्यकाल की भी काफी तारीफ की है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया बयान :-

इसके अलावा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताया है कि इस बार भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कैसे और क्यों मिली है। इसके आगे उन्होंने बजट सत्र से पूर्व संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए अपना यह बयान दिया है। इसके अलावा आइए इस बारे में उन्होंने और क्या कुछ कहा वह भी जान लेते हैं।

Indian President Droupadi Murmu
Indian President Droupadi Murmu

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते दिन बुधवार को कहा कि भारत को अपने आत्मविश्वास और तैयारियों के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है। इसके आगे उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदा एनडीए सरकार के कार्यकाल में खेलों में हुए अभूतपूर्व विकास का भी जिक्र किया था। वहीं बजट सत्र से पूर्व संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि खेलों की प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने के लिए मौजूदा सरकार ने कई ढांचागत सुधार किए हैं।

Indian President Droupadi Murmu
Indian President Droupadi Murmu

इसके आगे उन्होंने कहा कि, “भारत के युवाओं और मेरी सरकार के संयुक्त प्रयासों से देश में खेलों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। क्यूंकि पिछले एक दशक से भारत में खेलों से जुड़ी हर व्यवस्था में सुधार किए गए हैं। इसके चलते हुए ही भारत की सरकार ने खेलो इंडिया नीति बनाई और खेलों से जुड़े संस्थानों को पारदर्शी बनाया है। तभी तो अपनी तैयारियों और आत्मविश्वास के दम पर ही भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है। वहीं इस बार ये खेल अहमदाबाद में होंगे जो साल 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी की दौड़ में भी है।”

2030 Commonwealth Games
2030 Commonwealth Games

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने पिछले साल नवंबर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत की भी काफी तारीफ की है। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला टीम को भी बहुत बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “हमारी बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रदर्शन में इस समय जिस तरह का सुधार आया है वह काफी उल्लेखनीय है। क्यूंकि भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता है। इसके लिए अब मैं अपनी बेटियों को बधाई देती हूं।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version