Australian Open 2026: रिकॉर्ड 10 बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चैंपियन नोवाक जोकोविच का भाग्य ने साथ दिया और अब वह इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। क्यूंकि इस क्वार्टर फाइनल मैच में जोकोविच के प्रतिद्वंधी मुसेटी ने पहले दो सेट 6-4, 6-3 से जीत लिए थे। इसके बाद उन्होंने तीसरे सेट के तीसरे गेम में अपने दाहिने पांव के ऊपरी हिस्से में चोट लगने के कारण मेडिकल टाइमआउट लिया था। वहीं इसके बाद फिर उन्होंने एक और गेम खेला, लेकिन फिर आगे नहीं खेल सके।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल पहुंचे जोकोविच :-

ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के रिकॉर्ड 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच का इस बार भी भाग्य ने साथ दिया। क्यूंकि वह बीते दिन बुधवार को मेलबर्न में अपने क्वार्टर फाइनल मैच में लोरेंजो मुसेटी के पहले दो सेट जीतने के बाद तीसरे सेट में चोट के कारण मैच से हटने से ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इसके अलावा अपने इस क्वार्टर फाइनल मैच में जोकोविच पहले दो सेट हार गए थे और वह घर वापस लौट के बारे में सोचने लग गए थे। लेकिन तभी उनके भाग्य ने पलटी खाई, क्योंकि पांचवीं वरीयता प्राप्त मुसेटी चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे। इस मैच में मुसेटी ने पहले दो सेट 6-4, 6-3 से जीत लिए थे। लेकिन फिर तीसरे सेट के तीसरे गेम में उन्होंने अपने दाहिने पांव के ऊपरी हिस्से में चोट लगने के कारण मेडिकल टाइमआउट लिया था।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इसके बाद फि इस मैच में उन्होंने एक और गेम खेला। लेकिन इसके बाद फिर वह आगे नहीं खेल सके। वहीं जब इस मैच से मुसेटी ने हटने का फैसला किया था तब जोकोविच तीसरे सेट में 3-1 से आगे चल रहे थे। इसके चलते हुए अब 38 वर्षीय जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपना 11वां खिताब और कुल 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की तरफ अपना एक कदम और बढ़ा दिया है। लेकिन इस बीच उनका कहना है कि इस बार वह काफी भाग्यशाली रहे हैं।

Novak Djokovic
Novak Djokovic/Getty Images

इसके अलावा पिछले साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी मुसेटी बाएं पैर की चोट के कारण मैच से हट गए थे। तब उन्होंने आखिर में चैंपियन बने कार्लोस अल्काराज़ से एक सेट जीत लिया था। इसके बाद अब सेमीफाइनल में जोकोविच का मुकाबला दो बार के मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन यानिक सिनर से होने वाला है। जबकि पिछले दौर में भी जोकोविच को याकूब मेनसिक के चोट के कारण मैच से एक दिन पहले हट जाने से वाकओवर मिला था। इस तरह से पिछले दो मैच में उन्हें लगभग दो सेट में ही खेलने का मौका मिला है।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इसके अलावा महिला वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना रयबाकिना और छठी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद अब इन दोनों का सेमीफाइनल में आमना-सामना होगा। क्यूंकि रयबाकिना ने विश्व में दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक को 7-5, 6-1 से हराया था। जबकि छठी वरीय पेगुला ने हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को 6-1, 7-6 (6-1) से हराया है।

Elena Rybakina
Elena Rybakina

इसके अलावा महिला वर्ग में अन्य सेमीफाइनल आर्यना सबालेंका ओर एलिना स्वितोलिना के बीच खेला जाएगा। जबकि शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका पिछले चार साल में अपना तीसरा ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने की कवायद में भी जुटी हैं। वहीं स्वितोलिना पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। इसके अलावा पेगुला ने पिछले दौर में साल 2025 की चैंपियन मैडिसन कीज को हराया था।

Jessica Pegula
Jessica Pegula

इसके बाद फिर पेगुला ने अनिसिमोवा के लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने की उम्मीद पर भी पानी फेर दिया था। इसके चलते हुए अब पेगुला को उम्मीद है कि वह पिछले साल यहां कीज के प्रदर्शन को दोहराते हुए ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लेंगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “मैं उस समय का इंतजार कर रही थी जब मैं अपनी प्रतिभा को निखार सकूं। मुझे लगता है कि मैं यहां अच्छा प्रदर्शन करती हूं। मुझे यहां की परिस्थितियां काफी पसंद हैं।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version