Thursday, June 18

Shreyas Iyer: आगमी 2 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 24 सितंबर को टीम इंडिया का सेलेक्शन होना है। लेकिन इस सेलेक्शन मीटिंग से ठीक पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है।

उन्होंने अब इस फॉर्मेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। लेकिन इससे पहले उनको टेस्ट टीम में वापसी का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को ईमेल के जरिए लंबे फॉर्मेट (टेस्ट और घरेलू रेड बॉल क्रिकेट) से ब्रेक के अपने फैसले के बारे में बताया है।

इस वजह से लिया अय्यर ने फैसला :-

इस बीच अब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अय्यर ने BCCI को यह ईमेल लिखा है और बताया है कि वो कुछ वक्त के लिए रेड बॉल क्रिकेट से आराम लेना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने इस फैसले की वजह लंबे समय से चल रही पीठ के दर्द की परेशानी और थकान को बताया है। इसके बाद उन्होंने कहा है कि वो इससे पूरी तरह से उबरना चाहते हैं। इसके चलते हुए ही अब वह इस फॉर्मेट से ब्रेक ले रहे हैं।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर ने इसके बारे में सेलेक्टर्स को भी बताया था। इसके बाद ही उन्होंने बोर्ड को एक औपचारिक मेल के जरिए इसकी जानकारी दी है। जबकि एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि स्टार बल्लेबाज ने सेलेक्टर्स को बताया कि वो पीठ की जकड़न से जूझ रहे हैं और इस वक्त उनका शरीर टेस्ट क्रिकेट या रेड बॉल क्रिकेट में पूरे 5 दिन का भार उठाने की स्थिति में नहीं है।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर ने यह साफ कहा है कि इस साल वो रणजी ट्रॉफी में खेल रहे थे। क्योंकि 4 दिन के मुकाबलों के दौरान वो बीच-बीच में ब्रेक ले पा रहे थे। लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट या इंडिया-ए के लिए खेलते हुए वह ऐसा नहीं कर सकते हैं। इसलिए जब तक उनका शरीर पूरी तरह से दोबारा टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार नहीं हो जाता है वो इस फॉर्मेट से दूर ही रहेंगे।

अचानक छोड़ी इंडिया-ए टीम :-

श्रेयस अय्यर को अभी हल ही में इंडिया ए का कप्तान बनाया गया था। क्यूंकि यहां इंडिया ए इस समय ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 2 अनौपचारिक टेस्ट मैच खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में अय्यर ही भारतीय टीम के कप्तान थे। तब एक पारी में उनकी बल्लेबाजी आई थी, लेकिन वहां वह सस्ते में ही आउट हो गए थे।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

इसके बाद बीते मंगलवार 23 सितंबर से इस सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच शुरू हुआ था। लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले ही अय्यर के इस मैच से बाहर होने की रिपोर्ट्स आने लगी थीं। इस बीच बताया जा रहा था कि अय्यर ने निजी कारणों से इस मैच से अपना नाम वापस लिया था। लेकिन अब इस खुलासे से साफ हो गया है कि अय्यर ने क्यों दूसरे टेस्ट से अचानक अपना नाम वापस लिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version