Thursday, June 11

AUS vs ENG: एशेज सीरीज 2025-26 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 2 महीने पहले ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं इस बार इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज खेलने के लिए नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली है। यहां पर इन दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा इस एशेज सीरीज के लिए बेन स्टोक्स को कप्तान बनाया गया है। जबकि युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली है।

विल जैक्स को भी मिली स्क्वाड में जगह :-

इसके अलावा एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्क्वाड में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को भी शामिल किया गया है। जबकि इस बार वुड चोट से उभरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा विल जैक्स को भी इंग्लैंड टीम में जगह मिली है।

England cricket team
England cricket team

लेकिन इस मौजूदा समय में इंग्लिश खिलाड़ी विल जैक्स अपनी उंगली में चोट की वजह से जूझ रहे हैं। क्यूंकि इंग्लैंड के सेलेक्टर्स को पूरी उम्मीद है कि सीरीज शुरू होने तक वो पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने साल 2022 में आखिरी बार पाकिस्तान की टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। जबकि इस बार मैथ्यू पॉट्स को भी टीम में मौका मिला है।

काउंटी क्रिकेट में पॉट्स का रहा है शानदार प्रदर्शन :-

इस बार मैथ्यू पॉट्स को भी एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में मौका दिया गया है। जबकि उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच साल 2024 में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेला था।

england cricket team
image source via getty images

इसके अलावा इस काउंटी सीजन में मैथ्यू पॉट्स ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार उन्होंने डरहम के लिए खेलते हुए काउंटी चैंपियनशिप मैचों में कुल 28 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उनका 84 रन देकर 4 विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है। तभी तो अब उनसे इंग्लैंड की टीम को काफी उम्मीद रहने वाली है।

एशेज सीरीज 2025-26 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड :-

बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (उप-कप्तान), ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, मार्क वुड.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version