3 Batsman With 100 Plus Sixes in A Calendar Year in T20s
हाल ही में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए। उन्होंने इस साल 139 छक्के लगाकर इस मामले में क्रिस गेल (Chris Gayle) का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2015 में टी20 क्रिकेट में 135 छक्के लगाए थे।
बता दें कि, टी20 क्रिकेट में अब तक सिर्फ 3 बल्लेबाज ही ऐसे हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। हैरानी की बात यह है कि क्रिस गेल ने 5 अलग-अलग कैलेंडर वर्षों में यह कारनामा किया है, जबकि अन्य दो बल्लेबाजों में सिर्फ एक ही बार यह कारनामा किया है। यहाँ हम आपको टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले उन 3 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये हैं वो 3 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में लगाए हैं 100 से ज्यादा छक्के | 100 Plus Sixes in A Calendar Year in T20s
3. आंद्रे रसेल (2019)

वेस्टइंडीज के आलराउंडर और अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने साल 2019 में टी20 क्रिकेट में 100 से ज्यादा छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की थी। वह उस समय गेल के बाद यह कारनामा करने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज थे, लेकिन साल 2024 में इस सूची में एक और बल्लेबाज शामिल हो चुका है।
आंद्रे रसेल ने साल 2019 में ढाका डायनामाइट्स, जमैका तल्लावाहस, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुल्तान सुल्तान्स और राजशाही रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 46 मैचों की 41 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 101 छक्के लगाए थे। उन्होंने उस सीजन सिर्फ आईपीएल में ही 52 छक्के जड़े थे और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज थे।
2. क्रिस गेल (2011, 2012, 2013, 2015, 2017)

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने टी20 क्रिकेट इतिहास में 5 बार एक कैलेंडर वर्ष में 100 से ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है। उनके अलावा, किसी भी बल्लेबाज ने एक से ज्यादा बार ऐसा नहीं किया है। बता दें कि, सितंबर 2024 से पहले गेल के नाम ही टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था।
गेल ने साल 2015 में वेस्टइंडीज, बरिसाल बुल्स, जमैका तल्लावाज, मेलबर्न रेनेगेड्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और समरसेट की ओर से खेलते हुए 36 टी20 मैचों में 135 छक्के, साल 2012 में वेस्टइंडीज बरिसाल बर्नर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सिडनी थंडर्स की ओर से खेलते हुए 121 छक्के, साल 2012 में मैटाबेलेलैंड टस्कर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सिडनी थंडर और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए 31 मैचों में 116 छक्के लगाए थे।
इसके अलावा, गेल ने साल 2016 में चटगांव वाइकिंग्स, जमैका तल्लावाज, लाहौर कलंदर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और समरसेट की ओर से 48 मैचों में 112 छक्के और साल 2017 में वेस्टइंडीज, कराची किंग्स, रंगपुर राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से खेलते हुए 44 टी20 मैचों में 101 छक्के लगाए थे।
1. निकोलस पूरन (2024)

टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने हाल ही में कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान क्रिस गेल के एक कैलेंडर वर्ष में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा। हालांकि, पूरन ने टी20 क्रिकेट में पहली बार एक कैलेंडर वर्ष में 100 से ज्यादा छक्के लगाने की उपलब्धि भी हासिल की है।
पूरन ने साल 2024 में अब तक (01 सितंबर 2024 तक) डरबन सुपर जायंट्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, एमआई एमिरेट्स, एमआई न्यूयॉर्क, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (पुरुष), रंगपुर राइडर्स, त्रिनबैगो नाइट राइडर्स, वेस्टइंडीज, डरबन सुपर जायंट्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, एमआई एमिरेट्स, एमआई न्यूयॉर्क, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (पुरुष), रंगपुर राइडर्स, ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 58 मैचों की 57 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 139 छक्के लगाए हैं।







