Friday, March 20

Paris Paralympics 2024: भारत की महिला पैरा शटलर निथ्या श्री सिवन ने पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में इतिहास रच दिया है। इस बार उन्होंने अपने पहले ही पैरालंपिक में खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। इस बार उन्होंने इस मुकाबले में इंडोनेशिया की खिलाड़ी को सीधे गेम में हराकर देश के लिए मेडल जीता है।

Nithya Sri Sivan
image source : X

हर खिलाड़ी की किस्मत में जो लिखा होता है वह उनको जरूर ही मिलता है। वहीं हर खिलाडी की अपनी एक अलग कहानी होती है। ऐसी ही एक कहानी है भारत की महिला पैरा एथलीट निथ्या श्री सिवन की है। जिन्होंने इस बार अपने पहले ही पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में खेलते हुए भारत के लिए बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत की यह पैरा बैडमिंटन एथलीट तमिलनाडु के होसुर की रहने वाली है। इस समय उन्होंने SH6 कैटेगरी में इवेंट में देश का परचम लहराया है।

Nithya Sri Sivan
image source : X

इस पैरा बैडमिंटन एथलीट का जन्म 1 जुलाई 2005 में एक मध्यमवर्गिय परिवार में हुआ था। इस बार बेशक निथ्या ने भारत को बैडमिंटन में मेडल दिलाया है लेकिन शुरू में निथ्या श्री सिवन एक क्रिकेटर बनना चाहती थीं। क्यूंकि ऐसा इसलिए है कि उनके परिवार में शुरू से ही खेल-कूद का माहौल था। उनके बड़े भाई भी उस समय जिला स्तर पर क्रिकेट खेलते थे। तभी से ही निथ्या को क्रिकेट काफी पसंद था।

Nithya Sri Sivan
image source : X

लेकिन साल 2016 में निथ्या श्री सिवन के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उन्होंने क्रिकेट के प्रति जुनू को पीछे छोड़ दिया था। इसके बाद फिर उन्होंने बैडमिंटन की तरफ अपना रुख कर लिया था। क्यूंकि साल 2016 में उन्होंने रियो पैरालंपिक के दौरान लिन डेन को खेलते हुए देखा था तो तभी से ही उन्होंने ठान लिया था कि उनको भी आगे चलकर बैडमिंटन ही खेलना है। इसके बाद निथ्या ने एक लोकल बैडमिंटन एकेडमी में एडमिशन लिया जहां उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई।

Paris Paralympics 2024 निथ्या ने साल 2020 लॉकडाउन में शुरू की थी ट्रेनिंग :-

भारत की पैरा बैडमिंटन एथलीट निथ्या श्री सिवन की रूचि बैडमिंटन में थी तो लेकिन उनको नहीं पता था कि पैरा बैडमिंटन भी होता है। इसके बाद फिर साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान निथ्या को पैरा-बैडमिंटन का पता चला था। क्यूंकि निथ्या के पिता राज्य स्तर के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी थे। उन्होंने ही अपनी बेटी निथ्या को शुरुआत में मार्गदर्शन दिया।

Nithya Sri Sivan
image source : X

इसके बाद फिर निथ्या के पिता ने उन्हें तमिलनाडु पैरा-बैडमिंटन राज्य चैंपियनशिप में प्रवेश दिलाया था। वहीं इसके बाद फिर निथ्या भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच गौरव खन्ना के पास ट्रेनिंग के लिए गईं। क्यूंकि यहां पर पहुंचना निथ्या के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। तमिलनाडु से ट्रेनिंग के लिए निथ्या लखनऊ आ गईं। अब इसके बाद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पैरा बैडमिंटन में देश का नाम रौशन किया।

Paris Paralympics 2024 पैरा एथलीट निथ्या की पैरा बैडमिंटन में उपलब्धियां :-

पैरा एथलीट निथ्या श्री सिवन अपनी इस कैटेगरी में एक कमाल की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साल 2022 में उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में कुल तीन ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने नाम किए थे। उस समय निथ्या ने महिला सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स और महिला डबल्स में यह उपलब्धि हासिल की। इसके बाद फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में भी निथ्या ने तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते।

Nithya Sri Sivan
image source : X

इसके बाद फिर इस पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी निथ्या ने इसी साल हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने नाम किया। वहीं इसके बाद फोर नेशन पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2024 में भी निथ्या ने कमाल का खेल दिखाते हुए एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा निथ्या ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था।

ये भी पढ़ें: जानें कौन हैं पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पैरा एथलीट सुमित अंतिल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version