Thursday, February 19

क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भारत में एक पर्व के तरह मनाया जाता है। इस खेल से खिलाड़ियों को नाम, पैसा और शोहरत सब कुछ मिलता है। जब कोई खिलाड़ी मशहूर हो जाता है, तो उसकी जिंदगी में ग्लैमर और लोगों के बीच में उस खिलाड़ी की चर्चा शामिल हो जाती है। ऐसे में प्यार और रिश्तों का बनना काफी आम बात है। लेकिन कुछ भारतीय क्रिकेटर्स ऐसे भी रहे हैं जिन्हें प्यार में धोखा मिला। शादी के बाद उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चला, फिर भी उन्होंने आगे बढ़ने की कोशिश की। उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

शिखर धवन के मुस्कान के पीछे छिपा अकेलापन

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन को सभी फैंस “गब्बर” के नाम से जानते हैं। मैदान पर उन्होंने कई शानदार पारियां खेलीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतनी खुशहाल नहीं रही। शिखर ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से शादी रचाई थी। दोनों के बीच रिश्ते अच्छे चल रहे थे, लेकिन बाद में उनमें तनाव बढ़ गया और 2023 में उनका तलाक हो गया।

 3 Indian cricketers were cheated in love
Shikhar Dhawan with Sophie Shine

तलाक के बाद भी शिखर धवन ने खुद को संभाला और अब वे अक्सर एक विदेशी मॉडल सोफी शाइन के साथ देखे जाते हैं। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे के करीब हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इस रिश्ते को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

मैदान पर परफेक्ट, मोहब्बत में फेल: युजवेंद्र चहल

 3 Indian cricketers were cheated in love
Yuzvendra Chahal

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी 2021 में डांसर और सोशल मीडिया स्टार धनश्री वर्मा से हुई थी। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर थी, लेकिन फरवरी 2025 में दोनों का तलाक हो गया।

 3 Indian cricketers were cheated in love
RJ Mahvash’s and Yuzvendra Chahal

तलाक के बाद चहल का नाम एक नई लड़की आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है।आईपीएल के दौरान वे स्टेडियम में चहल को चियर करते हुए बहुत बार दिखीं गयी हैं, जिसके बाद दोनों के रिलेशन की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि चहल ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

हार्दिक पांड्या के एटीट्यूड के पीछे छिपी तन्हाई

3 Indian cricketers were cheated in love
Hardik Pandya And Natasha Stankovic

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हमेशा सुर्खियों में रहते हैं कभी खेल के लिए, तो कभी अपनी स्टाइल और पर्सनल लाइफ के लिए।हार्दिक ने नताशा स्टैंकोविच से शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और उनके अलग होने की खबरें सामने आईं। इसके बाद IPL के दौरान हार्दिक को काफी ट्रोल किया गया था, इस वक्त हार्दिक फॉर्म से भी जूझ रहे थे।

3-indian-cricketers-were-cheated-in-love
Hardik Pandya and Jasmin Walia

इसके बाद हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया से जोड़ा गया। जैस्मिन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद लोगों ने उनसे हार्दिक के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने भले जवाब न दिया हो, लेकिन उस कमेंट को लाइक करने से चर्चाएं और बढ़ गईं

क्रिकेट के मैदान पर ये खिलाड़ी भले ही जीत के लिए जाने जाते हों, लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्यार में धोखा मिलना किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन इन खिलाड़ियों ने दिखाया कि जिंदगी हमेशा आगे बढ़ती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version