Wednesday, June 10

ICC बहुत जल्द वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फॉर्मेट में बदलाव कर सकता है। फिलहाल इस टूर्नामेंट में 9 टीमें हिस्सा लेती हैं, लेकिन अब टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 करने पर विचार किया जा रहा है।

इस कदम का मकसद क्रिकेट को और ज्यादा ग्लोबली पहचान दिलाना है, ताकि नए देशों को भी इस फॉर्मेट में मौका मिल सके। इसके साथ ही 2028 Summer Olympics के लिए भी एक विशेष रोडमैप तैयार किए जाने की खबर सामने आ रही है, जिससे क्रिकेट की पहुंच और लोकप्रियता को और ज्यादा बढ़ाया जा सके।

WTC में 3 नई तीन नई टीमों का आगमन हो सकता है

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल 9 टीमें खेलती हैं, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज। हर टीम कुल 6 सीरीज खेलती है, जिसमें 3 अपने घर पर और 3 विदेशी दौरे पर होती हैं। खबरों के हिसाब से, अब अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड को भी इस टूर्नामेंट में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

दरअसल, आईसीसी 2026 की अपनी पहली तिमाही बैठक में कुछ बड़े फैसले लेने वाली थी। यह मीटिंग 25 से 27 मार्च के बीच दोहा (कतर) में होने वाली थी, लेकिन मिडल ईस्ट के खराब हालातों की वजह से इसे बदल दिया गया। बाद में अधिकारियों ने वर्चुअल मीटिंग तो की, लेकिन अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक घोषणा का ऐलान नहीं किया गया है।

2028 ओलंपिक के लिए ICC का खास प्लान

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। इस बार ओलंपिक्स में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में सिर्फ 6- 6 टीमें ही भाग ले सकती हैं।

क्वालीफिकेशन प्रक्रिया को लेकर ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एशिया, प्रशांत क्षेत्र, यूरोप और अफ्रीका से टॉप टीमें सीधे ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। वहीं, मेजबान देश होने के कारण USA को सीधे एंट्री मिल सकती है।

हालांकि, छठे और आखिरी स्लॉट को लेकर अभी तक ICC ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। माना जा रहा है कि इस जगह के लिए एक ग्लोबल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट आयोजित किया जा सकता है, जिसका पूरा रोडमैप जल्द ही सामने आ सकता है।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version