अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी (ICC) की तरफ से एक बार फिर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। ये रैंकिंग भारतीय क्रिकेट के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें भारत के तीन बल्लेबाज टॉप 5 में अपनी जगह बनाने के लिए कामयाब हुए हैं। खासकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जिन्होंने वनडे विश्वकप 2024 के बाद एक भी एकदिवसीय मुकाबला नहीं खेला है, वो भी टॉप 5 में खुद को काबिज करने में कामयाब हो गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

बाबर आजम नंबर 1 बल्लेबाज

हांलाकि इस बार आईसीसी की ओर से टेस्ट की रैंकिंग अपडेट नहीं की गई है। इसके पीछे का कारण पिछले सप्ताह किसी भी टेस्ट सीरीज का ना होना है। ये ही कारण है कि आईसीसी ने सिर्फ वनडे की रैंकिंग जारी की है। लेकिन इसमें भी ज्यादा बदलावा देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन फिर भी कुछ खिलाड़ियों की रैंकिंग इधर-उधर हुई है। इसी बीच पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम नंबर एक पर ही बने हुए हैं। जिनकी रेटिंग इस वक्त 824 की है।

गिल, विराट और रोहित टॉप 5 में

पाकिस्तान के बाबर आजम के बाद इस लिस्ट में दुसरे स्थान पर भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। उनकी रेटिंग 801 की है। बाबर और गिल की रेटिंग में ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन हाल फिलहाल गिल और बाबर वनडे मैच नहीं खेलने वाले हैं। इसके बाद विराट कोहली 768 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। अगर बात करें कप्तान रोहित शर्मा की तो उन्हें एक स्थान का फायदा मिलते हुए दिखाई दे रहा है। वे अब 5 नंबर से सीधे 4 पर आ चुके हैं। जिनकी रेटिंग 764 की है।

बता दें कि रोहित शर्मा ने पिछले कुछ महीनों से एक भी आईपीएल का मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्हें हैरी टेक्टर के खराब प्रदर्शन की वजह से फायदा मिला है। हैरी पहले चौथे नंबर पर थे, लेकिन अब वो 746 की रेटिंग के साथ रोहित शर्मा के बराबर पर हैं। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 728 की रेटिंग के साथ छह और डेविड वार्नर 723 की रेटिंग के साथ सातवें पायदान पर हैं।

ये भी पढ़ें: विराट या फिर रोहित…कौन है महान बल्लेबाज? इसका जवाब नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version