Thursday, March 19

भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज व बीते कुछ सालों से भारतीय राजनीति में व्यस्त रहने वाले चर्चित शख्सियत नवजोत सिंह सिद्धू इस वक्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके पीछे का कारण उनका करीब छह साल के बाद फिर से कमेंट्री में वापसी करना है। दरअसल, बीते मंगलवार को उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी। इसके बाद अब वो भारतीय खिलाड़ियों पर भी खुलकर अपनी राय दे रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर भी अपनी बात रखी है। PTI को दिए इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया है कि इस वक्त रोहित शर्मा नहीं बल्कि विराट कोहली भारत के महान बल्लेबाज हैं।

कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- नवजोत सिंह सिद्धू

सिद्धू ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि, “मैं कोहली को भारत का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में शामिल करूंगा और इसका एकमात्र कारण उनकी फिटनेस है। उम्र बढ़ने के साथ वह और ज्यादा फिट होते जा रहे हैं। तकनीकी तौर पर वह शानदार बल्लेबाज है और क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खुद को ढालने की उनकी क्षमता कमाल की है. यही बात रोहित पर भी लागू होती है। दोनों गुणवत्तापूर्ण खिलाड़ी हैं, मैं रोहित के फिटनेस स्तर के बारे में निश्चित नहीं हूं..उम्र के साथ आप धीमे हो जाते हैं, आपके रिएक्ट करने की क्षमता धीमी पड़ जाती है। आप देखिए जब सहवाग ने चश्मा पहनना शुरु किया था तो सहवाग की प्रतिक्रियाएं पहले जैसी नहीं रह गई थी। मैंने इसे आईपीएल में देखा था।”

इसके आगे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, “आईपीएल होना अच्छा है। यह वर्ल्ड के लिए माहौल तैयार करेगा। मुझे लगता है कि दोनों खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप में एक साथ खेलना चाहिए। कोहली और महान खिलाड़ी हैं। उसके टीम में होने से टीम प्रबल दावेदार बन जाएगी।”

आईपीएल 2024 का शुरुआत आगामी 22 मार्च से होने वाली है। इस सीजन का पहला मैच डिफैंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए फैंस अभी से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सीएसके और आरसीबी दोनों की आईपीएल की काफी लोकप्रिय फ्रैंचाईजी हैं और इनके चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं।

ये भी पढ़ें: मैं किंग नहीं हूं…IPL 2024 से पहले कोहली का ये बयान बटोर रहा है सुर्खियां

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version