आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस दौरान इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इससे पहले बीते मंगलवार क बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी अनबॉक्स इवेंट के दौरान फैंस ने विराट कोहली का शानदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान विराट कोहली ने अपने दिल की बात की और इसके साथ ही एक ऐसी बात कही जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
मुझे किंग कहकर ना बुलाएं- विराट कोहली
इवेंट के दौरान कोहली को एंकर ने किंग कहकर बुलाया। इसके बाद कोहली ने किंग कहने के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि किंग बुलाया जाना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। जानकारी के लिए बात दें कि कोहली को उनके चाहने वाले फैंस किंग कहकर संबोधित करते हैं। इसको लेकर ही विराट कोहली ने कार्यक्रम में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, “सबसे पहले आपको मुझे किंग से बुलाना बंद करना होगा..कृपया मुझे विराट कहकर बुलाए। मुझे किंग मत कहें, मैं सिर्फ फाफ डु प्लेसिस से कह रहा था कि जब आप मुजे इस शब्द से बुलाते हैं तो मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है..तो कृपया मुझे अब से विराट कहकर बुलाएं, उस शब्द का न करें, यह मेरे लिए सुनना काफी अजीब है।”
God of masses @imvkohli 🥵🔥 pic.twitter.com/XtQ0NX6jLz
— ` (@chixxsays) March 19, 2024
इसके बाद विराट ने महिला आरसीबी की टीम भी तारीफ की। उन्होंने फ्रैंचाईजी की महिला टीम के लिए कहा कि, जब उन्होंने फाइनल जीता तो मैं देख रहा था। हमें उम्मीद है कि इस सीजन हम भी उनके जैसा प्रदर्शन करें। यदि ऐसा हुआ तो यकीनन हमारी खुशी दोगुना हो जाएगी। बता दें आईपीएल के बाद टी-20 विश्वकप का भी आयोजन होने वाला है। दरअसल, कोहली कोहली को लेकर ये बातें चल रही थी कि उनका चयन टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं होने वाला है। अब बताया जा रहा है कि टी-20 में कोहली धीमी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हैं जिसके कारण उनका चयन मुश्किल है। ऐसे में इस सीजन कोहली अपनी तेज बल्लेबाजी से उन सभी आलोचनाओं को बंद करना चाहेंगे।
IPL 2024 में आरसीबी का स्क्वॉड
फाप डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, विशाक विजय कुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीज टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, मयंक डागर, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्रिल सिंह।
ये भी पढ़ें: छा गए गुरु.. ठोके ताली.. ये शब्द आप फिर से सुनने वाले हैं, क्योंकि सिद्दधू आने वाले हैं
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







