Tuesday, August 19

Most Centuries in ODIs: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच अपने आखिरी पड़ाव पर है। ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। कई सालों बाद शुरू हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम को छोड़ दिया जाए तो इस बार हिस्सा ले रही सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शतक जड़ा है। आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे सक्रीय खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देंगे जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं। 

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 5 सक्रीय खिलाड़ी | 5 Active Players who have Scored the Most Centuries in ODIs

5. जो रूट 

Joe Root, Most Centuries in ODIs
Joe Root, Most Centuries in ODIs/Getty Images

इस लिस्ट में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट का नाम 5वें स्थान पर है। उन्होंने अभी हाल ही में, अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, उनकी यह शतकीय पारी इंग्लैंड के किसी भी काम नहीं आ सकी। जो रूट ने 176 वनडे मुकाबलों में 47.53 की औसत के साथ 6702 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 16 शतक निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने 41 अर्धशतक भी लगाये हैं।   

4. शे हॉप 

Shai Hope, Most Centuries in ODIs
Shai Hope, Most Centuries in ODIs/Getty Images

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शे होप वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 133 वनडे मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 17 शतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 49.93 की शानदार औसत से 5443 रन भी बनाए हैं। 

3. बाबर आजम 

Babar Azam, Most Centuries in ODIs
Babar Azam, Most Centuries in ODIs/Getty Images

पाकिस्तान के दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम का हालिया फॉर्म कुछ ख़ास नहीं रहा है। उनके बल्ले से पिछली कई पारियों से शतक नहीं आया है। उन्होंने 128 वनडे मैचों में अब तक 55.5 की औसत के साथ 6106 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक लगाए हैं। 

2. रोहित शर्मा 

Rohit Sharma, Most Centuries in ODIs
Rohit Sharma, Most Centuries in ODIs/Getty Images

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 32 शतकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने 270 वनडे मैचों में 48.88 की जबरजस्त औसत के साथ 11049 रन बनाए हैं। इसके अलावा हिट मैंन शर्मा के बाले से 57 बार अर्धशतकीय पारी निकली है। 

1. विराट कोहली 

Virat Kohali, Most Centuries in ODIs
Virat Kohali, Most Centuries in ODIs/Getty Images

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर है। उन्होंने 287 वनडे मैचों में 51 शतक लगाकर इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इसके आलावा उन्होंने 58.2 की शानदार औसत से 14085 रन बनाए हैं।     

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version