टीम इंडिया की ओर से इंटरनेशनल टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट्स में दोहरा शतक लगाने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। टेस्ट और एकदिवसीय मुकाबलों में दोहरा शतक लगाना बेहद दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है।
दुनिया के जिन बल्लेबाज़ों ने दोनों फॉर्मेट्स में यह कारनामा किया है, उनकी सूची में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा साफ़ नज़र आता है। आइए जानते हैं उन 5 महान बल्लेबाज़ों के बारे में, जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरा शतक जमाया है।
इस लिस्ट में मौजूद टॉप 5 इंडियन प्लेयर्स के नाम
1. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेलकर 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए हैं। वहीं, 463 वनडे मैचों में उन्होंने 44.83 की औसत से 18,426 रन बटोरे। तेंदुलकर टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट्स में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बने।
उन्होंने 24 फरवरी 2010 को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जमाया था, जब उन्होंने नाबाद 200 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। अपने 24 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 6 दोहरे शतक लगाए। क्रिकेट जगत में उन्हें “मास्टर ब्लास्टर” के नाम से भी जाना जाता है।
2. वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में 180 टेस्ट पारियों में 49.34 की औसत से 8,586 रन बनाए। वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने 251 मैच खेलकर 35.05 की औसत से 8,273 रन बनाए। 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ होल्कर स्टेडियम (इंदौर) में सहवाग ने वनडे क्रिकेट में 219 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी।
सचिन तेंदुलकर के बाद वीरेंद्र सहवाग टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट्स में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज़ बने। भारत के लिए अपने 14 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4 दोहरे शतक और 2 तिहरे शतक भी लगाए।
3. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के नाम वनडे में 3 और टेस्ट क्रिकेट में 1 दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 209 रन, 2014 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 264 रन और 2017 में श्रीलंका के ही ख़िलाफ़ नाबाद 208 रन की अविस्मरणीय पारियाँ खेलीं।
टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का एकमात्र दोहरा शतक 2019 में रांची में दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ आया था। उस मैच की पहली पारी में उन्होंने 255 गेंदों पर शानदार 212 रन बनाए थे।
4. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज़ के दिग्गज बल्लेबाज़ क्रिस गेल भी टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट्स में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। अपने 22 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 103 टेस्ट और 301 वनडे मुकाबले खेले।
गेल ने टेस्ट क्रिकेट में एक दोहरा शतक और दो तिहरे शतक लगाए। वहीं, वनडे में उन्होंने 24 फरवरी 2015 को कैनबरा में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ 2015 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान 147 गेंदों पर 215 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर 200 रनों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में कुल 10,480 रन बनाए, जबकि टेस्ट क्रिकेट में 182 पारियों में 7,214 रन उनके नाम दर्ज हैं।
5. शुभमन गिल

शुभमन गिल ने 2019 से 2025 तक के करियर मे टेस्ट और वनडे मिलाकर अब तक 5,422 रन बनाए हैं। वह टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट्स में दोहरा शतक लगाने वाले पाँचवें बल्लेबाज़ हैं। इस खास सूची में उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और क्रिस गेल शामिल हैं।
गिल ने 18 जनवरी 2023 को हैदराबाद में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे में दोहरा शतक जड़ा था। इसके बाद जुलाई 2025 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ बर्मिंघम टेस्ट में उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाते हुए शानदार 269 रन बनाए।

