एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है जबकि, कुछ के लिए दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।
हालांकि, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को एशिया कप से पहले झटका लगा है। क्योंकि शुभमन गिल के टीम में आने से उनका ओपनिंग का स्लॉट छिन सकता है और वह इस टूर्नामेंट में नीचे बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
शुभमन और अभिषेक कर सकते हैं एशिया कप में ओपनिंग

दरअसल, टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने एशिया कप के स्क्वाड की प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि, टी20 के उपकप्तान शुभमन गिल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि, संजू का स्लॉट पक्का नहीं है। क्योंकि, गिल इसके पहले भी टी20 क्रिकेट में ओपन कर रहे थे और उन्होंने उस दौरान अच्छा प्रदर्शन भी किया था।
चीफ सेलेक्टर के इस बयान के बाद अब संजू की टीम में जगह पक्की नहीं है। जबकि, सैमसन ने मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं के घर में लगातार दो मैचों में दो शतक जड़ दिए थे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ उनकी आखिरी टी20 सीरीज कुछ खास नहीं गई थी और वह पूरी सीरीज में एक ही तरह से आउट हो रहे थे।
संजू को मिडल ऑर्डर में खेलना पड़ सकता है
लेकिन, अब गिल की वापसी के बाद उनको टीम मैनेजमेंट की तरफ से साफ संकेत मिल चुका है कि उन्हें टॉप ऑर्डर में नहीं बल्कि मिडल ऑर्डर में देखा जा रहा है। जिसके लिए अब वह तैयारी में भी लगे हुए हैं। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी साफ कर दिया था कि गिल और अभिषेक ही एशिया कप में ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। जबकि, संजू को जगह बनाने के लिए मिडल ऑर्डर में खेलना पड़ सकता है।
संजू ने अपने करियर में टॉप ऑर्डर से लेकर मिडल ऑर्डर तक हर जगह बल्लेबाजी की है। लेकिन टॉप ऑर्डर में उनके आंकड़े बहुत ही शानदार रहे हैं। हालांकि, उन्हें शुभमन के लिए जगह खाली करनी पड़ेगी। जिसकी वजह से वह अब तैयारी में भी जुट गए हैं। केरल प्रीमियर लीग में वह ओपनिंग छोड़कर मिडल ऑर्डर में खेल रहे थे।
मिडल ऑर्डर में फ्लॉप हो रहे हैं संजू
केरल प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों में संजू कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन, अगले मैच में सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया। इस लीग में पहली बार ऐसा हुआ था जब वह मिडल ऑर्डर छोड़कर ओपनिंग करने आए थे और पारी की शुरुआत करते ही उन्होंने अपने तेवर दिखा दिए थे। 30 वर्षीय कीपर बल्लेबाज ने इस मैच में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से मात्र 51 गेंदों में 121 रन बना डाले।
सैमसन के इस शतक के बाद चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता काफी बढ़ गई है। क्योंकि टीम के पास टॉप ऑर्डर में कई विकल्प मौजूद हैं। संजू केरल प्रीमियर लीग में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए तो थे लेकिन, उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत के लिए भी जब उन्होंने मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी की है तब उनके आंकड़े काफी साधारण रहे हैं।
मिडल ऑर्डर में संजू के आंकड़े हैं निराशाजनक
संजू ने अपने टी20 करियर में अब तक मध्यक्रम में 19 पारियां खेली हैं। जिसमें उन्होंने 19.25 की औसत और 129.95 के स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 58 रन रहा है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

