INDW vs PAKW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 6वां मुकाबला इंडिया विमेंस और पाकिस्तान विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली INDW है, तो दूसरी तरफ फातिमा सना की अगुवाई में PAKW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज INDW vs PAKW मैच में कौन जीतेगा।
INDW vs PAKW में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 16
इंडिया विमेंस जीती: 14
पाकिस्तान विमेंस जीती: 3
नो रिजल्ट: 0
INDW vs PAKW: एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड, बर्मिंघम पिच रिपोर्ट
बर्मिंघम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग और सीम होती है लेकिन उसके बाद गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री भी बल्लेबाजों के हक में होती है। लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है। यह इंग्लैंड की सबसे फ्लैट विकेट में से है। इसलिए यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 161
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 154
INDW vs PAKW: संभावित प्लेइंग XI
इंडिया संभावित प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।
पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयहशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इरम जावेद, नतालिया परवेज, तुबा हसन, डेना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।
INDW vs PAKW: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।
इस साल भी INDW की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन PAKW के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के INDW vs PAKW मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है। बर्मिंघम में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और इंडिया विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है जबकि, पाकिस्तान के पास भी ठीक ठाक तेज गेंदबाज है।
इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी अच्छी होने के साथ साथ वो अहम मौकों पर अच्छा करना जानती है इसलिए उन्हें मुकाबले में बढ़त है। जबकि, पाकिस्तान की टीम इंडिया की तुलना काफी कमजोर है और उनके पास ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो कि भारत से मैच छीन सकें।
मैच विनर: PAKW
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

