Monday, February 2

वनडे क्रिकेट इस समय काफी कम खेला जाता है। लेकिन इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुई सीरीज में इंग्लिश टीम ने आखिरी मुकाबला जीतकर अपने नाम खास रिकॉर्ड बना दिया है।

भले ही साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज जीत ली हो, लेकिन आखिरी मुकाबले में उन्हें 342 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जो वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी हार है। तो चलिए जानते हैं कि वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत किन टीमों ने दर्ज की है।

वनडे क्रिकेट रनों के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत

5. इंडिया (India) – 302 रन

Team India
Team India

वनडे क्रिकेट में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के मामले में भारतीय टीम पांचवें नंबर पर है। उन्होंने 2023 में अपने घर में वानखेड़े में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 357 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

मोहम्मद सिराज ने इस मैच में फिर से श्रीलंका के साथ अपना लव अफेयर चालू रखते हुए उन्हें सस्ते में ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई। शमी और सिराज ने वानखेड़े में शुरुआती ओवरों में स्विंग गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठाया और लंकाई टीम को चारों खाने चित्त कर दिया।

शमी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला तो वहीं सिराज ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए 3 विकेट लेकर उन्हें 55 रनों पर ऑलआउट कर दिया और भारतीय टीम ने यह मैच 302 रनों से अपने नाम कर लिया।

4. ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) – 304 रन

Zimbabwe Cricket Team
Zimbabwe Cricket Team

ज़िम्बाब्वे की टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में भले ही अच्छा न रहा हो, लेकिन उसके पहले वो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही थी। उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में यूएसए के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी।

ज़िम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए कप्तान सीन विलियम्स के 174 और विकेटकीपर जॉयलॉर्ड गंबे के अर्धशतक की मदद से 408 रन बनाए। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी उनके सभी गेंदबाजों ने कहर बरपाया था। सिकंदर रजा और रिचर्ड नगरवा ने 2-2 विकेट लेकर अमेरिका की टीम को 104 रनों पर ढेर कर दिया और 304 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

3. ऑस्ट्रेलिया (Australia) – 309 रन

Australia Cricket Team
Australia Cricket Team

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भी इस फेहरिस्त में अपनी जगह बनाई हुई है। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ हुए मुकाबले में यह खास कीर्तिमान अपने नाम किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वार्नर के शतक और अंत में ग्लेन मैक्सवेल के तूफानी शतक के चलते 399 रनों का पहाड़ सा स्कोर बनाया था।

गेंदबाजी में एडम जंपा के 4 और मिचेल मार्श के 2 विकेटों के चलते नीदरलैंड्स को 90 रनों पर ढेर कर दिया और मैच 309 रन से जीता था।

2. इंडिया (India) – 317 रन

Team India
Team India

इंडिया के नाम एक और सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। इस बार भी उन्होंने श्रीलंका को धूल चटाई थी। साल 2023 में वर्ल्ड कप से पहले हुई वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के 116 और विराट कोहली के 166 रनों की मदद से 390 रन बनाए।

इसके जवाब में लंका की टीम फिर मोहम्मद सिराज के फेर में फंस गई। इस तेज गेंदबाज ने एक बार फिर से 4 विकेट लेते हुए उन्हें 73 रनों पर ऑलआउट कर दिया और यह मुकाबला 317 रनों से अपने नाम कर लिया।

1. इंग्लैंड (England) – 342 रन

England Cricket Team
England Cricket Team

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज के तीसरे मुकाबले में वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जो रूट और जेकब बेथल के शतकों और जेमी स्मिथ तथा जॉस बटलर के अर्धशतकों के चलते 414 रन बनाए, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम 72 रनों में निपट गई और 342 रनों से जीत दर्ज की।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version