Thursday, June 18

किसी भी देश की टीम के लिए उसका कप्तान एक सेनापति की तरह होता है। अपनी टीम को जीत दिलाने या हार में कप्तान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसके अलावा बाकी बचे 10 खिलाड़ियों के लिए भी वह प्रेरणा का स्रोत होता है। क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक कप्तान आए हैं। आज हम आपको अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तानों के बारे में बताएंगे।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले टॉप 5 कप्तानों  के नाम

1. बाबर आज़म (पाकिस्तान)

5 players who have captained the most matches in T20 Internationals
Babar Azam

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले कप्तान बाबर आज़म हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान 85 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। इनमें से 48 में टीम को जीत मिली है और 29 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है, साथ ही 7 मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर का सर्वोच्च स्कोर 122 रन है।

2. क्लिंटन रुबागुम्या (रवांडा)

5 players who have captained the most matches in T20 Internationals
Clinton rubagumya

टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में क्लिंटन रुबागुम्या दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर में 83 मैचों में रवांडा टीम की कमान संभाली है। इनमें से 21 में टीम को जीत मिली है और 60 में हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही 2 मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में क्लिंटन का सर्वोच्च स्कोर 40 रन है।

3. गेरहार्ड इरास्मस (नामिबिया)

5 players who have captained the most matches in T20 Internationals
Gerhard Erasmus

टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में गेरहार्ड इरास्मस तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर में 76 मैचों में नामिबिया टीम की कमान संभाली है। इनमें से 47 में टीम को जीत मिली है और 28 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गेरहार्ड का सर्वोच्च स्कोर 100* रन है।

4. केन विलियमसन (न्यूज़ीलैंड)

5 players who have captained the most matches in T20 Internationals
Kane Williamson

टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में न्यूज़ीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन चौथे नंबर पर शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर में 75 मैचों में किवी टीम की कमान संभाली है। इनमें से 39 में टीम को जीत मिली है और 34 में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें एक मैच टाई रहा और एक मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विलियमसन का सर्वोच्च स्कोर 95 रन है।

5. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

5 players who have captained the most matches in T20 Internationals
MS Dhoni

टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में भारत के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का नाम पांचवें नंबर पर शामिल है। इस दौरान उन्होंने अपने करियर में 72 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है। इनमें से 41 में टीम को जीत मिली है और 28 में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें एक मैच टाई रहा और दो मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी का सर्वोच्च स्कोर 56 रन है। 2007 टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने एम. एस. धोनी की कप्तानी में ही जीता था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version