क्रिकेट जैसे प्रचलित खेल में इंटरनेशनल डेब्यू करना अपने आप में ख़ास होता है। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो अपने प्रदर्शन से डेब्यू मैच को और ख़ास बना देते है। टी20 क्रिकेट में वैसे भी खिलाड़ी काफी आक्रमक अंदाज में खेलते है और अब तो वो पहली गेंद में छक्का मारने से भी नहीं कतराते है।
कुछ खिलाड़ी ऐसे होते है जो अपने डेब्यू मैच को भी और यादगार बनाने के चक्कर में पहली गेंद पर सिक्स मारने का प्रयास करते है और कुछ चुनिंदा खिलाड़ी इसमें सफल भी हो जाते है। तो चलिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टी20 डेब्यू में ही सिक्स मारा है।
इन 5 खिलाड़ियों ने टी20 डेब्यू में मारे हैं छक्के
5. सोहेल तनवीर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर अपनी रफ़्तार भरी गेंदों के लिए प्रसिद्ध थे। लेकिन वो निचले क्रम में आकर बल्ला चलाने में भी माहिर थे। उन्होंने साल 2007 में टी20 क्रिकेट की शुरुआत में ही इस ख़ास उपलब्धि को हासिल किया था। टी20 वर्ल्ड कप 2007 के ग्रुप मैच के दौरान इस गेंदबाज ने भारत के खिलाफ खेले गए ग्रुप मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी।
तनवीर काफी समय तक पाकिस्तान की गेंदबाजी की रीढ़ की हड्डी बने हुए थे। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने देश के लिए 57 मुकाबले खेले थे जिसमें 26.92 की औसत और 22.4 की स्ट्राइक रेट से 54 विकेट झटकने के अलावा 119.51 के स्ट्राइक रेट से 196 रन भी बनाये थे।
4. जेरोम टेलर
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेरोम टेलर भी टी20 के डेब्यू मैच में सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों की इस ख़ास सूची में शामिल है। उन्होंने साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले इस मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी। वो लोअर आर्डर में आकर कुछ बड़ी हिट्स लगाने की काबिलियत रखते थे।
टेलर वेस्टइंडीज के लिए कई साल जरुर खेले लकिन वो हमेशा टीम से अंदर बाहर होते रहते थे। उन्होंने छोटे फॉर्मेट में अपने देश के लिए 30 मुकाबलों में 26.15 की औसत और 26.15 की स्ट्राइक रेट से 33 विकेट लेने के साथ साथ 128.26 की स्ट्राइक रेट से 118 रन भी बनाये थे।
3. कायरन पोलार्ड

कहते हैं कि ऊंट के पांव पालने में दिख जाते है। ये कहावत वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर के ऊपर बिल्कुल फिट बैठती है। कैरिबियन ऑलराउंड खिलाड़ी अपनी पॉवर हिटिंग के लिए काफी मशहूर है। टी20 क्रिकेट में अपने टैलेंट की झलक उन्होंने पहले मैच में ही दिखा दी थी। उन्होंने साल 2008 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहली गेंद पर सिक्स मारकर अपना खाता खोला था।
पोलार्ड ने तभी दिखा दिया था कि वो लम्बे समय तक इस टूर्नामेंट में राज करने वाले है और आज भी उन्हें रोकना बड़े बड़े गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन जाता है। उन्होंने श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज अकीला धनंजय के एक ओवर में 6 छक्के भी लगाए हुए है।
वहीँ उनके टी20 में आंकड़े भी कमाल के है। उन्होंने इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए 101 मैचों में 25.30 की औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से 1569 रन बनाये है, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल है। वो गेंदबाजी से भी अपनी टीम के लिए अहम विकेट चटकाने में मदद करते थे। जिसके चलते उनके नाम 28.28 की औसत और 8.32 की इकॉनमी से 42 विकेट दर्ज है।
2. सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी बदलने का बहुत हद तक श्रेय सूर्यकुमार यादव को जाता है। उन्होंने ही इस फॉर्मेट में अपनी रचनात्मकता और ग्राउंड के किसी भी तरफ शॉट लगाने की क्षमता से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। वो भारत के उन वाहिद खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट के डेब्यू में पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था।
उन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद को फाइन लेग के ऊपर से सिक्स मारकर अपना खाता खोला था। जिसके बाद से वो दोबारा कभी रुके नहीं है। वो इस समय टीम इंडिया के इस फॉर्मेट में सबसे सफल बल्लेबाज है जिसके चलते उन्हें कप्तानी भी सौंपी गयी है। वो न सिर्फ आक्रमक बल्लेबाजी करते है बल्कि निरन्तरता भी दिखाते है जो कि काफी रेयर है।
सूर्या ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 83 मुकाबले खेलते हुए 38.20 की औसत और 167.07 के स्ट्राइक रेट से 2598 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 11 अर्धशतक लगाए है।
1. रमनदीप सिंह

टीम इंडिया के युवा ऑलराउंड खिलाड़ी रमनदीप सिंह ने भी टी20 डेब्यू में पहली गेंद पर सिक्स मारकर नए भारत की सोच दिखा दी है। उन्होंने अपनी पावर हिटिंग से भी सभी को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने पहली गेंद में छक्का मारकर अपनी काबिलियत भी दिखाई है।
रमनदीप को भले ही अभी टीम इंडिया के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले है लेकिन जहाँ भी उन्होंने खेला है वहां उनका प्रदर्शन अच्छा ही रहा है। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 2 मैचों में 15 की औसत से 15 रन बनाये है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







