आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं। उन्होंने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी हैं। इस बार का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबूधाबी में होना है। इस ऑक्शन से पहले जिन फ्रैंचाइज़ी के लिए यह सीजन अच्छा नहीं गया था उन्होंने कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
फ्रैंचाइज़ी ने इन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है लेकिन यह ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से प्लेयर्स इस बार के ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं।
ये 5 प्लेयर्स रह सकते हैं आईपीएल 2026 में अनसोल्ड
1. राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi)

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन उनको कुछ मैचों में खेलने का मौका मिला था लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए थे जिसके चलते उन्हें रिलीज कर दिया गया था। आईपीएल 2026 से पहले लगभग सभी टीमों के पास टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज मौजूद हैं। इसलिए वो इस बार अनसोल्ड रह सकते हैं।
2. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda)

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले दीपक हुड्डा को रिलीज कर दिया था। उन्हें भी कुछ मैचों में मौका दिया गया था लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा था जिसके चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था। इस बार भी उनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है जिसके चलते वो इस ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं।
3. शमार जोसेफ (Shamar Joseph)

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ को भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज कर दिया था। वो पिछले कुछ समय से चोटिल चल रहे थे और अपनी नेशनल टीम के लिए भी मैच खेलते हुए नहीं दिख रहे हैं। जोसेफ ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था जहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। टीमों के पास तेज गेंदबाज की जरूरत है लेकिन वो व्हाइट बॉल के अच्छे बॉलर नहीं हैं इसलिए उनका अनसोल्ड होना दिख रहा है।
4. जेक फ्रेजर मैकगर्क (Jake Fraser McGurk)

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क को दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन 9 करोड़ में खरीदा था लेकिन उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था जिसके चलते उन्हें पहले प्लेइंग इलेवन और फिर टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उसके बाद उन्हें खराब फॉर्म की वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर किया गया और अब तो वो घरेलू क्रिकेट में रन बनाने में जूझ रहे हैं। इसलिए वो इस बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं।
5. मोईन अली (Moeen Ali)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस साल रिलीज कर दिया है। वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और उनकी उम्र भी ज्यादा है जिसके चलते वो इस बार अनसोल्ड रह सकते हैं।







