ICC U19 Men’s Cricket World Cup 2026 Schedule: ICC ने U19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मौका मिल रहा है। यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा और दुनिया भर की 16 टीमें 41 मैचों के जरिए खिताब की दौड़ में उतरेंगी।

ICC U19 पुरूष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट

ICC U19 पुरूष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का फॉर्मेट पहले की तरह ही रहेगा, जिसमें शुरुआती स्टेज में 16 टीमों को चार-चार के समूह में बांटा गया है। इसी स्टेज के आधार पर सुपर सिक्स और फिर सेमीफाइनल तथा फाइनल खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत भारत और USA के मुकाबले से होगी, जबकि जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड और तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज के मैच भी उसी दिन खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट की मेजबानी और प्रमुख वेन्यू

इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर कर रहे हैं, जहां कुल पांच प्रमुख स्टेडियमों को मुकाबलों के लिए चुना गया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब, तकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड और HP ओवल जैसे प्रतिष्ठित वेन्यू युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन माहौल प्रदान करेंगे। यह स्टेडियम पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर चुके हैं।

ICC U19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज की पूरी जानकारी

ICC ने सभी 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा है, जिससे प्रतियोगिता में संतुलन और उत्साह दोनों बढ़ जाते हैं। ग्रुप A को टूर्नामेंट का सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा है, क्योंकि यहां भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और USA शामिल हैं।

  • ग्रुप A: भारत, बांग्लादेश, USA, न्यूजीलैंड
  • ग्रुप B: जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड
  • ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान, श्रीलंका
  • ग्रुप D: तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका

यहां तंजानिया पहली बार U19 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है, जबकि जापान 2020 के बाद फिर वापसी कर रहा है। यह दोनों टीमों के लिए बड़ा अवसर है क्योंकि वे दुनिया की टॉप युवा टीमों के खिलाफ खेलेंगी।

सुपर सिक्स और नॉकआउट स्टेज का स्ट्रक्चर

ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप से टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स स्टेज में प्रवेश करेंगी। इस स्टेज में टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा और फिर पॉइंट्स के आधार पर सेमीफाइनलिस्ट तय होंगे। नॉकआउट स्टेज में दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल है, जिनके लिए रिजर्व डे भी रखा गया है, ताकि मौसम मैचों को प्रभावित न कर सके।

ICC U19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 पूरा शेड्यूल

15 जनवरी

  • USA बनाम भारत – क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड – तकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज – HP ओवल, विंडहॉक

16 जनवरी

  • पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड – तकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड – नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहॉक
  • अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – HP ओवल, विंडहॉक

17 जनवरी

  • भारत बनाम बांग्लादेश – क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • जापान बनाम श्रीलंका – नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहॉक

18 जनवरी

  • न्यूजीलैंड बनाम USA – क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे – तकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान – HP ओवल, विंडहॉक

19 जनवरी

  • पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड – तकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • श्रीलंका बनाम आयरलैंड – नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहॉक
  • दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया – HP ओवल, विंडहॉक

20 जनवरी

  • बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड – क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान – नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहॉक

21 जनवरी

  • इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड – तकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • अफगानिस्तान बनाम तंजानिया – HP ओवल, विंडहॉक

22 जनवरी

  • जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान – तकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • आयरलैंड बनाम जापान – नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहॉक
  • वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका – HP ओवल, विंडहॉक

23 जनवरी

  • बांग्लादेश बनाम USA – तकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया – नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहॉक

24 जनवरी

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड – क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • A4 बनाम D4 – HP ओवल, विंडहॉक

25 जनवरी

  • सुपर सिक्स: A1 बनाम D3 – नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहॉक
  • सुपर सिक्स: D2 बनाम A3 – HP ओवल, विंडहॉक

26 जनवरी

  • B4 बनाम C4 – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • सुपर सिक्स: C1 बनाम B2 – क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • सुपर सिक्स: D1 बनाम A2 – नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहॉक

27 जनवरी

  • सुपर सिक्स: C2 बनाम B3 – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • सुपर सिक्स: C3 बनाम B1 – क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

28 जनवरी

  • सुपर सिक्स: A1 बनाम D2 – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

29 जनवरी

  • सुपर सिक्स: D3 बनाम A2 – क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

30 जनवरी

  • सुपर सिक्स: D1 बनाम A3 – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • सुपर सिक्स: B3 बनाम C1 – क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

31 जनवरी

  • सुपर सिक्स: B2 बनाम C3 – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

1 फरवरी

  • सुपर सिक्स: B1 बनाम C2 – क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

3 फरवरी

  • पहला सेमीफाइनल – क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

4 फरवरी

  • दूसरा सेमीफाइनल – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

6 फरवरी

  • फाइनल – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version