Best figures in a innings on debut in ODIs: जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्हें इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिलता है। लेकिन इंटरनेशनल मैचों में खेलना आसान नहीं होता। यहां खिलाड़ियों पर हर मैच में साबित करने का दबाव होता है। जो खिलाड़ी इस दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उनका करियर आगे बढ़ता है। आज हम आपको ऐसे 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेकर सभी क्रिकेट फैंस को चौंका दिया था।
वनडे क्रिकेट में डेब्यू मैच पर एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 खिलाडियों के बारे में जानते हैं।
1. चार्ली कैसल
इस लिस्ट में पहले नंबर चार्ली कैसल का नाम मौजूद है। स्कॉटलैंड के इस तेज गेंदबाज़ ने जुलाई 2024 में ओमान के खिलाफ खेलते हुए अपना वनडे डेब्यू किया था। कैसल ने ओमान खिलाफ अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए पहले मैच में हैट्रिक विकेट लेकर विपक्षी टीम का बल्लेबाज़ी ऑडर की कमर तोड़ दी थी। इस मैच में उन्होंने मात्र 21 रन देकर 7 विकेट झटके। इस मैच को स्कॉटलैंड की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था।
2. कगिसो रबाडा
लिस्ट में दूसरे नंबर पर कगिसो रबाडा का नाम है। वह दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज हैं। उन्होंने 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। रबाडा ने हैट्रिक ली और बांग्लादेश के शुरू के बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया। उन्होंने कुल 6 विकेट लिए और सिर्फ 16 रन दिए। इस शानदार प्रदर्शन के बाद वे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के स्टार बन गए। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया था।
3. फिदेल एडवर्ड
वनडे डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर फिदेल एडवर्ड हैं। वह वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। उस मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 22 रन देकर 6 विकेट लिए। उनकी इस गेंदबाजी की मदद से वेस्ट इंडीज ने यह मैच 72 रन से जीत लिया था। हालांकि, इसके बाद उनका करियर बहुत खास नहीं रहा
4. जान फ्राइलिन्क
नामिबिया के जान फ्राइलिन्क का नाम भी इस लिस्ट में आता है। उन्होंने अप्रैल 2019 में ओमान के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ 13 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी शानदार गेंदबाजी की मदद से नामिबिया ने यह मैच 145 रन से जीत लिया। इस प्रदर्शन के बाद यह युवा खिलाड़ी खूब चर्चा में आया।
5. टोनी डोडमेड
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के टोनी डोडमेड हैं। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में भी अच्छा खेल दिखाया था, जिसमें उन्होंने 50 रन बनाए और 6 विकेट लिए थे। 1988 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। उस मैच में श्रीलंका की टीम में रणतुंगा और अरविंद डी सिल्वा जैसे बड़े खिलाड़ी थे, लेकिन डोडमेड ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 21 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी इस गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 81 रन से जीत लिया।







