Monday, February 2

साल 1988 में पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज़ दौरे पर थी। इस दौरान वसीम अकरम और WI के प्लेयर विवियन रिचर्ड्स के बीच विवाद हुआ। इसके बाद रिचर्ड्स ने गुस्से में अकरम को जवाब दिया, और बल्ला लेकर ड्रेसिंग रूम में अकरम को मारने पहुँच गए।

बारबाडोस टेस्ट में विव रिचर्ड्स बैटिंग कर रहे थे। उसी दौरान पाकिस्तान टीम के युवा गेंदबाज के बाउंसर डालने के बाद वसीम अकरम से बहस छिड़ गई।

किस टेस्ट मैच के दौरान अकरम और विवियन रिचर्ड्स आए सामने?

1988 में पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज़ दौरे पर गई थी। सीरीज के पहले दो टेस्ट के बाद पाकिस्तान 1-0 से आगे था। बारबाडोस में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान WI के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स और वसीम अकरम के बीच यह विवाद हुआ था।

क्यों वसीम अकरम और विव रिचर्ड्स के बीच हुई लड़ाई

बारबाडोस में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान वेस्टइंडीज़ टीम के दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स, जिनकी बैटिंग से दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाज खौफ खाते थे। इनके द्वारा लगाए गए छक्के मैदान के बाहर जाकर गिरते थे। वहीं, पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर वसीम अकरम भी खेल रहे थे। उस वक्त मैच के आखिरी दिन WI अपनी दूसरी पारी खेल रही थी। कप्तान इमरान ने बॉल वसीम को दी और उनके सामने थे रिचर्ड्स।

वसीम टेस्ट मैच के दौरान मात्र 19 साल के थे। इस दौरान वो वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को गेंदबाजी कर रहे थे। उस दौरान पाकिस्तान टीम के कप्तान इमरान खान ने उनको गेंद थमाई और लगातार अटैक करने को कहा। अकरम की एक बाउंसर गेंद पर रिचर्ड्स की टोपी गिर गई थी। वसीम उनके पास गए और अपनी टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलते हुए कहा कि “बैटिंग करनी नहीं आती?”

उस वक्त वो बहुत पतले थे। उनकी बॉडी देखकर विवियन गुस्से में बोले, “मैं तुझे जान से मार डालूँगा”। वसीम अकरम डर गए और कप्तान के पास गए और जानकारी दी कि रिचर्ड्स मुझे जान से मारने की बात कर रहे हैं।

कप्तान इमरान खान ने कहा कि तुम डरो मत और अटैक करते रहो। उसके बाद वसीम ने उन्हें लगातार गेंदबाजी की और कुछ देर बाद फिर एक बाउंसर मारी और उनकी टोपी फिर से गिर गई। फिर उनके पास जाकर पाकिस्तानी गेंदबाज ने गाली दी। उसके बाद अगली ही गेंद पर विवियन रिचर्ड्स बोल्ड हो गए। विकेट लेने के बाद फिर गालियां दी और वो गुस्से में ग्राउंड से बाहर चले गए।

मैच खत्म होने के बाद विव रिचर्ड्स क्यों पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे

मैच खत्म होने के बाद वसीम अकरम ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। तब अचानक अटेंडेंट आकर उनको बताता है कि बाहर कोई उनका इंतजार कर रहा है। पहले तो पाकिस्तानी गेंदबाज को लगा कि कोई फैन होगा, उन्होंने मिलने से मना कर दिया था। लेकिन बार-बार अटेंडेंट के कहने पर वसीम एक पैर में जूते डाले हुए ही बाहर निकल गए थे।

वसीम ने देखा कि उनके सामने विवियन रिचर्ड्स बिना शर्ट के, पसीने से भीगे हुए, हाथ में बल्ला लेकर उनका इंतजार कर रहे थे। उनको देखते ही वसीम बहुत डर गए और वापस अंदर भागे और कप्तान इमरान खान से कहा कि वो खिलाड़ी बाहर खड़ा है और मुझे मार देंगे, बचा लो। इमरान ने कहा, “तुम्हारी लड़ाई है, तुम खुद जाकर लड़ो।”

इसके बाद वसीम दौड़ते हुए बाहर गए और रिचर्ड्स के पैर पकड़ लिए और टूटी-फूटी अंग्रेजी में माफी मांगी और कहा कि अब दोबारा ऐसा कभी नहीं करेंगे। यह

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version