साल 2026 की शुरुआत में क्रिकेट में कई नए और युवा खिलाड़ी चर्चा में आ सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 युवा क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जो आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। साल 2025 में कई युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल दिखाया था और अब बड़े स्तर पर भी अपनी काबिलियत साबित की। अपने पहले ही मैचों में इन खिलाड़ियों ने सभी का ध्यान खींचा। अब हम आपको ऐसे पांच युवा खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो साल 2026 में क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बना सकते हैं।
1. मिचेल ओवन
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवन ने साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलना शुरू किया और पहले ही मौके पर दिखा दिया कि वह इस स्तर पर खेलने के लिए तैयार हैं। 24 साल के इस तेज गेंदबाज़ की लंबाई अच्छी है और वह गेंद को सही जगह पर स्विंग कराते हैं। अब तक ओवन ने 3 वनडे और 13 टी20 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने दोनों फॉर्मेट में 2-2 विकेट लिए हैं। बल्लेबाज़ी में भी उन्होंने 164 रन बनाए हैं। हालांकि उनके आंकड़े अभी बहुत बड़े नहीं हैं, लेकिन उनके खेल में काफी दम है। आने वाले समय में वह और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और बड़ा नाम बना सकते हैं।
2. ब्यू वेबस्टर
ऑस्ट्रेलिया के एक और युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर ब्यू वेबस्टर साल 2026 में बड़ा नाम बनाने के लिए तैयार हैं। उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिला था। वेबस्टर ने कैमरून ग्रीन की जगह टीम में खेला। उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में कुल 381 रन बनाए और उनका औसत 34.64 रहा। हालांकि ग्रीन की टीम में वापसी के बाद उन्हें बाहर बैठना पड़ा, लेकिन वेबस्टर में अपने खेल से खुद को साबित करने और बड़ा मुकाम हासिल करने की पूरी क्षमता है।
3. एहसान मलिंगा
श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज़ एहसान मलिंगा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। साल 2025 में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन उन्होंने दिखा दिया कि भविष्य में वे अपने खेल से बड़ा असर डाल सकते हैं। उनका गेंदबाज़ी का अंदाज़ थोड़ा स्लिंगी है, लेकिन यह अलग है और उन्होंने इसे लसिथ मलिंगा और मथीसा पथिराना से अलग बनाया है। एहसान यॉर्कर और स्लोअर गेंद डालने में बहुत अच्छे हैं। अब तक उन्होंने 7 वनडे मैचों में 4 विकेट और 5 टी20 मैचों में 5 विकेट शामिल हैं।
4. सलमान मिर्ज़ा
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज़ सलमान मिर्ज़ा ने साल 2025 में अपनी गेंदबाज़ी से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने 20 जनवरी को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। 31 साल के इस गेंदबाज़ ने अपने पहले ही मैच में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 3.3 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट लिए। भले ही टीम उस मैच में हार गई, लेकिन सलमान मिर्ज़ा ने दिखा दिया कि साल 2026 में उनका प्रदर्शन बड़ा असर डाल सकता है। अबतक उन्होंने कुल 11 मैचों में 16 झटके हैं।
5. ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस
दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए क्रिकेटर ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने SA20 2025 में पर्ल रॉयल्स की तरफ़ से शानदार खेल दिखाया। टूर्नामेंट खत्म होने के करीब चार महीने बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा और तुरंत अपनी छाप छोड़ी। अब तक प्रिटोरियस 2 टेस्ट, 3 वनडे और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। अपने डेब्यू टेस्ट में उन्होंने जिम्बॉब्वे के खिलाफ 160 गेंदों में 153 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा।

