Tuesday, August 19

Google News Sports Digest Hindi

7 cricketers Double debutants in Test : क्या आप जानना चाहते हैं कि टेस्ट डेब्यू पर अपने देश की कप्तानी किस क्रिकेट खिलाड़ी ने की है। इस समय हमारे पास इसके सात सबसे हालिया उदाहरण हैं। वहीं आज आज हम आपको उन क्रिकेट खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर अपने देश की कप्तानी थी। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारें में।

1. जॉनथन कैंपबेल :-

साल 2025 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान क्रेग एर्विन ने अपने पारिवारिक आपातकाल के चलते हुए आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से नाम वापस ले लिया था। तब उस समय इस टीम ने तुरंत कैंपबेल को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी थी।

Jonathan Campbell
Jonathan Campbell

इसके अलावा उनके पिता एलिस्टेयर कैंपबेल ने भी टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे की कप्तानी की थी। तब इस ऐतिहासिक दिन पर जॉनथन कैंपबेल को उनकी पहली टेस्ट कैप भी दी गई थी। वहीं उस समय जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कैंपबेल जूनियर को टेस्ट कप्तानी में पदोन्नत करने से पहले उनके घरेलू स्तर पर प्रदर्शन को भी देखा था।

2. नील ब्रांड :-

साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने साल की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड का दौरा किया था। तब उनके पास कई पहली पसंद के खिलाड़ी नहीं थे। वहीं तब एडेन मार्कराम और कई अन्य लोग SA20 में खेल रहे थे।

Neil Brand
Neil Brand

तब नील ब्रांड को इस टूर्नामेंट के लिए अनुबंधित किया गया था। लेकिन तब वह अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकते थे। जब यह दौरा आगे बढ़ा तो ब्रैंड को टीम में शामिल किया गया और उनको टीम का कप्तान बना दिया गया। वहीं इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका ए और टाइटन्स की कप्तानी भी की हुई थी।

3. असगर अफगान :-

Asghar Afghan
Asghar Afghan

साल 2018 में अफसर ज़ज़ई अपने पहले टेस्ट के लिए अफगानिस्तान के कप्तान थे। लेकिन इसके एक साल बाद 2019 में वह अफगान चले गए थे। इस मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक भी लगाया। तब उन्होंने अपना पहला मैच आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेला था। वहीं तब उन्होंने आयरलैंड पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत के लिए अपने देश की कप्तानी की थी।

4. विलियम पोर्टरफील्ड :-

William Porterfield
William Porterfield

साल 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आखिरकार आयरलैंड को टेस्ट दर्जा दे दिया था। तब आयरलैंड की क्रिकेट टीम को अंतरराष्ट्रीय खेल के सबसे लंबे प्रारूप में पहले टेस्ट मैच के लिए पोर्टरफील्ड को इसका कप्तान नियुक्त किया था। वहीं उस समय आयरलैंड ने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट को गंवा दिया था। उस मैच में उन्होंने पोर्टफील्ड ने एक और 32 रन बनाए थे।

5. नैमुर रहमान :-

Naimur Rahman
Naimur Rahman

साल 2000 में बांग्लादेश की टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। वहीं तब से लेकर यह टीम काफी आगे बढ़ चुकी है। क्यूंकि इस टीम ने अपने से बड़ी कई टीमों को धूल चटाई है। उस समय इस टीम के कप्तान नैमुर रहमान बने थे। तब यह उनका पहला ही मैच था। उस मैच में बांग्लादेश की टीम को हार का समना करना पड़ा था। तब भारतीय टीम ने उनको चार दिन के अंदर ही नौ विकेट से हरा दिया था।

6. ली जर्मन :-

New Zealand team
New Zealand team

साल 1999 में न्यूजीलैंड की टीम ने ली जर्मन को अपनी टीम का कप्तान बना दिया था। यह उनका तब पहला मैच ही था। तब इस शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ने अनुभवी मार्टिन क्रो, क्रिस केर्न्स और स्टीफन फ्लेमिंग की मौजूदगी के बावजूद भारत के खिलाफ इस टीम की कप्तानी की थी। लेकिन तब भारतीय टीम ने इस मैच को जीता था।

7. डेव ह्यूटन :-

Dave Houghton
Dave Houghton

साल 1992 में भारत और जिम्बाब्वे की टीम के बीच मैच खेला गया था। लेकिन उस दिन जिम्बाब्वे टीम के 11 टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में से एक डेव ह्यूटन भी एक थे। जिन्होंने अपने पहले ही मैच में अपने देश की टीम का नेतृत्व किया था। इस मैच में उन्होंने नाबाद 41 रन बनाए थे। वहीं तब यह मैच ड्रा रहा था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version