Tuesday, August 19

Google News Sports Digest Hindi

Fastest 7,000 Runs in ODIs: क्या आप सबसे कम पारियों में वनडे क्रिकेट में 7,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में सबसे अच्छी जानकारी की तलाश कर रहें है तो इसका जवाब हमारे पास है। चलिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारें में। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट बहुत जल्द इस उपलब्धि को हासिल करने वाले हैं।

इस तरह से वह उन क्रिकेटरों के क्लब में भी शामिल हो जाएंगे जिन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे तेज 7,000 रन बनाए हैं। इस समय इस दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज के नाम पर 176 वनडे मैच में 6,822 रन हैं। अब जैसे ही वह इस खास उपलब्धि को हासिल कर लेंगे तो वह विराट कोहली, केन विलियमसन, हाशिम अमला जैसे दिग्गजों के साथ शामिल हो जाएंगे।

5. सौरव गांगुली – 174 पारियों में 7,000 वनडे रन :-

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

इस सूचि में पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज व पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने साल 2001 में पार्ल में केन्या के खिलाफ खेलते हुए अपने 7,000 वनडे रन बनाए थे। वहीं इस मैच में उन्होंने केन्या के खिलाफ शानदार शतक भी लगाया था।

4. एबी डिविलियर्स – 166 पारियों में 7,000 वनडे रन :-

AB de Villiers
AB de Villiers

इस सूचि में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स चौथे स्थान पर आते हैं। डिविलियर्स ने साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए अपने 7000 रन पूरे किये थे। इस मैच में उन्होंने 80 रन बनाए थे। लेकिन तब इस को अफ्रीका की टीम हार गई थी। इन सात हजार रनों को पूरा करने में उन्होंने 166 इनिंग का समय लिया था।

3. विराट कोहली – 161 पारियों में 7,000 वनडे रन :-

Virat Kohli
Virat Kohli

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इस सूचि में फिलहाल तीसरे नंबर पर आते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने साल 2016 में 7,000 वनडे रन पूरे किए थे। तब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ही थी। इस उपलब्धि को उन्होंने 61वीं वनडे पारी में हासिल किया था। इस मैच में उन्होंने शानदार शतक भी लगाया था। लेकिन तब भी भारतीय टीम इस मैच को हार गई थी।

2. केन विलियमसन – 159 पारियों में 7,000 वनडे रन :-

Kane Williamson
Kane Williamson

इस सूचि में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन अभी फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ खेलते हुए 7,000 रनों की खास उपलब्धि को हासिल किया था। इसके लिए उन्होंने 159 परियों का समय लिया था। इस मैच में वह प्लेयर ऑफ़ द मैच भी रहे थे।

1. हाशिम अमला – 150 पारियों में 7,000 वनडे रन :-

Hashim Amla
Hashim Amla

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला इस सूचि में सबसे आगे हैं। उन्होंने इस खास उपलब्धि को हासिल करने के लिए 150 पारियों का समय लिया था। इस दिग्गज अफ्रीकी खिलाड़ी ने यह कारनामा साल 2017 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए किया था। इस मैच में उन्होंने 55 रन बनाए थे। वहीं इस मैच को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीता था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version