T20 क्रिकेट में तेजी से रन बनाना सबसे बड़ी ताकत होती है और ये 7 भारतीय बल्लेबाज अपने जबरदस्त स्ट्राइक रेट के दम पर इस फॉर्मेट में सबसे अलग नजर आते हैं।
आज के समय में T20 क्रिकेट में अच्छे बल्लेबाजों की पहचान उसके स्ट्राइक रेट से होती है। इस फॉर्मेट में वही खिलाड़ी ज्यादा असर छोड़ता है, जो कम गेंदों में ज्यादा रन बनाता है और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाता है। भारत में भी पिछले कुछ सालों में ऐसे बल्लेबाज सामने आए हैं, जो अपने आक्रामक बल्लेबाजी से T20 क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी है।
इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी, सनवीर सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं, जिनका स्ट्राइक रेट T20 क्रिकेट में काफी ज्यादा रहा है। इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग टीमों की ओर से और अलग-अलग परिथितियों में खेलते हुए अपनी ताकत दिखाई है। यहां हम उन 7 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका T20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है।
इन 7 भारतीय बल्लेबाजों का टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है
1. वैभव सूर्यवंशी – 204.37
T20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे आगे है। उन्होंने अब तक 18 मैचों में 701 रन बनाए हैं और उनका टी20 करियर स्ट्राइक रेट 204.37 रहा है। 14 साल की उम्र में ही उनके नाम इस फॉर्मेट में तीन शतक दर्ज हैं। वह घरेलू क्रिकेट में बिहार और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।
2. सनवीर सिंह – 180.06
पंजाब के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सनवीर सिंह का टी20 करियर स्ट्राइक रेट 180.06 रहा है। उन्होंने अब तक 46 मैचों में 560 रन बनाए हैं। सनवीर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भी खेल चुके हैं।
3. उर्विल पटेल – 179.47
उर्विल पटेल का टी20 करियर स्ट्राइक रेट 179.47 रहा है। उन्होंने अब तक 57 मैचों में 1425 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 119* रन है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 78 छक्के भी लगाए। वह घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।
4. आयुष म्हात्रे – 175.46
18 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने अब तक सीनियर लेवल पर 13 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175.46 रहा है। उन्होंने अब तक कुल 565 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 110* रन है। वह वर्तमान समय में घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आते हैं।
5. आशुतोष शर्मा – 175.27
मध्य प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आशुतोष शर्मा का टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 175.27 है। उन्होंने 54 मैचों में 1106 रन बनाए हैं और उनकी सबसे बड़ी पारी 84 रनों की रही है। वह वर्तमान समय में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।
6. अभिषेक शर्मा – 173.58
वर्तमान समय में भारतीय टी20 क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार अभिषेक शर्मा का टी20 करियर स्ट्राइक रेट 173.58 है। उन्होंने 173 मैचों में अब तक 5100 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 148 रन है। वह वर्तमान समय में भारतीय टी20 टीम के सबसे अहम हिस्सा हैं और अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी खेल रहे हैं। वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हैं।
7. रमनदीप सिंह – 171.90
रमनदीप सिंह का टी20 करियर स्ट्राइक रेट 171.90 रहा है। उन्होंने अब तक 91 मैचों में 930 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 64 रन है। वह वर्तमान समय में पंजाब की ओर से घरेलू क्रिकेट और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल खेलते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







