ODI cricket: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अगस्त 2025 में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई है। इस वनडे सीरीज को कैरेबियाई टीम ने 2-1 से जीत लिया है। इसके अलावा उनके लिए करीब 34 साल बाद यह पहला मौका था जब वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान की टीम को वनडे सीरीज में हराया है। क्यूंकि इस सीरीज के आखिरी मैच को वेस्टइंडीज की टीम ने 202 रन के अंतर से जीत लिया है। आइए ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी जीत पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1 202 रन से जीत :-
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 294 रन का स्कोर खड़ा किया था। तब इस मैच में उनके कप्तान शाई होप के बल्ले से 94 गेंदों में 120 रन भी आए थे। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम के लिए गेंदबाज नसीम शाह और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट लिए थे।

इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम केवल 92 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद कैरेबियाई टीम के लिए जेडन सील्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7.2 ओवर में केवल 18 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। इस मैच में तब पाकिस्तान की टीम का कोई भी बड़ा बल्लेबाज नहीं चल पाया था। इसके चलते हुए उनकी टीम को 202 रनों से हार मिली थी।
2. 150 रन से जीत :-
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने साल 2015 के वनडे विश्व कप में पाकिस्तान की टीम के ही खिलाफ रनों के लिहाज से अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 310 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

तब इस मैच में आंद्रे रसेल के बल्ले से केवल 13 ही गेंदों पर 42 रन की पारी आई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 160 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं तब इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाज जेरम टेलर और रसेल ने 3-3 विकेट भी लिए थे। जबकि अन्य गेंदबाज सुलेमान बेन को 2 विकेट भी मिले थे।
3. 133 रन से जीत :-
साल 1992 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ही खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम को तीसरी सबसे बड़ी जीत मिली थी। तब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अपने 9 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। कैरेबियाई टीम की तरफ से तब ब्रायन लारा ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 81 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके अलावा इस मैच में तब पाकिस्तान की टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया था। वहीं इस मैच में कैरेबियाई टीम के गेंदबाज फिल सिमंस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने यह मैच 133 रन से जीत लिया था।
4. 124 रन से जीत :-
वेस्टइंडीज की टीम को साल 1993 में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अपनी रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत मिली थी। इस मैच में कैरेबियाई टीम ने पाकिस्तान की टीम को 124 रनों से हराया था। तब इस मैच में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज लारा के बल्ले से 128 रन की पारी भी आई थी। इस मैच में खेलते हुए लारा के बल्ले से 20 चौके भी आए थे।

इसके अलावा इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए थे। लेकिन तब इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 144 रन ही बना पाई थी। कैरेबियाई टीम के लिए तब इयान बिशप ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। जबकि इसी मैच में कार्ल हूपर को भी 3 विकेट मिले थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







